मोदी बोले- TMC जाएगी तभी बंगाल में विकास आएगा:ममता सरकार क्राइम-करप्शन की पहचान; PM ने मेट्रो रूट का उद्घाटन किया, CM नहीं पहुंचीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता के दौरे पर हैं। PM ने यहां 5200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपाड़ा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो रूट, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो रूट और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो रूट का उद्घाटन किया। इन रूट की कुल लंबाई 13.62 किलोमीटर है।
इसके अलावा PM 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बनने वाले सिक्स-लेन कोना एक्सप्रेसवे की आधारशिला भी रखी। यह एक्सप्रेसवे 7.2 किलोमीटर लंबा होगा। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई हैं।
इसके बाद जनसभा में PM मोदी ने कहा- बंगाल को नई रोशनी की जरूरत है। यहां आजादी के बाद पहले कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी का लंबा दौरा देखा है। आज क्राइम और करप्शन TMC सरकार की पहचान बन गई। बंगाल कह रहा है TMC जाएगी तभी असली बदलाव आएगा।
कार्यक्रम की 3 फोटो…
अश्विनी वैष्णव ने कहा- पश्चिम बंगाल में ₹83,765 करोड़ से अधिक के रेल प्रोजेक्ट
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया है। वैष्णव ने बताया कि राज्य में इस समय ₹83,765 करोड़ से ज्यादा के रेल प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।
इनमें ₹13,955 करोड़ की राशि को इस साल के बजट में मंजूरी मिली है। इसके अलावा राज्य में 101 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है और 9 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनें पहले से चल रही हैं।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
PM बोले- श्यामप्रसाद मुखर्जी औद्योगिक विकास के जनक
यह साल डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती का 125वां वर्ष है। भाजपा का जन्म डॉ मुखर्जी के आशीर्वाद से हुआ। वे औद्योगिक विकास के जनक रहे लेकिन कांग्रेस ने कभी उन्हें श्रेय नहीं दिया। उन्होंने पहले उद्योग मंत्री के रूप में पहली इंडस्ट्री बनाई थी।
हम उस नीति पर चलते तो देश की तस्वीर कुछ और होती। फिर कुछ ऐसा हुआ कि हम विदेश पर निर्भर हो गए। जो सपने डॉ मुखर्जी ने देखे थे उसके लिए हम अपना जीवन खपा रहे हैं। बंगाल के लोग जानते हैं कि दूसरों पर निर्भरता आत्मसम्मान पर चोट है। इसी स्थिति से हमें देश को बाहर निकालना है। देश ने आज आत्मनिर्भरता का मूल मंत्र लेकर नई ऊंचाइयां पाने का फैसला लिया है।
PM बोले- आने वाला साल बंगाल के लिए अहम
PM ने कहा- 21वीं सदी के 25 साल तो बीत गए। आने वाले साल बंगाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बंगाल को सत्ता परिवर्तन चाहिए। परिवर्तन काम में दिखे, परिवर्तन जो उद्योग लगाएं और बेटे-बेटियों को नौकरी दे।
परिवर्तन जो किसान को सुविधा दे, परिवर्तन लोगों को घर जलने से बचाए, परिवर्तन जहां अधिकारी और सत्ताधारी सरकार में नहीं जेल में होंगे। ऐसा परिवर्तन जहां सुशासन होगा। ये परिवर्तन सिर्फ भाजपा ला सकती है।
मोदी बोले- बंगाल कह रहा TMC जाएगी तभी असली बदलाव आएगा
आज बंगाल को नई रोशनी की जरूरत है। यहां आजादी के बाद पहले कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी का लंबा दौरा देखा है। 15 साल पहले परिवर्तन का फैसला लिया लेकिन भर्ती घोटालों से नौजवानों का भविष्य खराब हुआ, बहनों पर अत्याचार बढ़ा, आज क्राइम करप्शन TMC सरकार की पहचान बढ़ गई। जब तक TMC की सरकार रहेगी, तब तक बंगाल का विकास नहीं होगा। बंगाल का जन जन कह रहा है TMC जाएगी तभी असली बदलाव आएगा।
PM बोले- आस्था के साथ विकास की खुशी दोगुनी हो जाती है
प्रधानमंत्री ने जनसभा में कहा- मैं ऐसे समय में कोलकाता आया हूं जब दुर्गापूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बड़ा बाजार से पार्क स्ट्रीट तक कोलकाता नए रंग में सज रहा है। जब आस्था और आनंद के साथ विकास का पर्व जुड़ता है तो खुशी दोगुनी हो जाती है।
पश्चिम बंगाल आबादी के लिहाज से सबसे बड़े राज्यों में से है। जब तक बंगाल का सामर्थ्य नहीं बढ़ेगा तब तक विकसित भारत की यात्रा सफल नहीं हो पाएगी। बीते 11 साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने बंगाल के विकास के लिए लगातार हर प्रकार की मदद की है।
भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क
PM मोदी ने कहा- भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क है। 2014 से पहले देश में 250 किलोमीटर का मेट्रो रूट था जो कि आज 1000 किलोमीटर से ज्यादा का हो गया। एक शहर से दूसरे शहर तक लोगों को पहुंचाने के साथ हमारी कोशिश है कि लोगों को सीधे घर तक ट्रांसपोर्ट मिले।
ईस्टर्न रेलवे से ट्रेन पकड़ने के लिए समय लगता था लेकिन हावड़ा सव बे बनने के बाद कम समय लगेगा। आज से कोलकाता मेट्रो भी एयरपोर्ट से जुड़ गया है। बंगाल के अलग अलग रूट पर 9 वंदे भारत ट्रेन और 2 अमृत भारत ट्रेन चल रही हैं। जब 6 लेन कोना एक्सप्रेस वे बनकर तैयार हो जाएगी तो इससे पोर्ट की कनेक्टिविटी भी बेहतर हो जाएगी।
PM बोले- कोलकाता भारत के इतिहास और भविष्य पहचान
PM मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि कोलकाता का पब्लिक ट्रांसपोर्ट आधुनिक हो रहा है। आज 6 लेन कोना एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया गया। कोलकाता जैसे हमारे शहर भारत के इतिहास और भविष्य दोनों की पहचान है।
भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने वाली है तो दमदम कोलकाता जैसे शहरों की भूमिका बहुत बड़ी है। आज का भारत अपने शहरों का कैसे कायाकल्प कर रहा है। ग्रीन मोबलिटी, इलेक्ट्रानिक चार्जिंग, मेट्रो की सुविधा बढ़ रही है।
18 जुलाई: मोदी बोले- घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई होगी, दुर्गापुर में ₹5000 करोड़ के प्रोजेक्टस का उद्घाटन
PM मोदी ने 18 जुलाई को दुर्गापुर में 5000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था। इसमें ऑयल, गैस, बिजली, सड़क और रेल से जुड़ी कई अन्य विकास परियोजनाएं शामिल थीं।
इस दौरान मोदी ने कहा था कि बंगाल में TMC ने अपने स्वार्थ के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दिया। इसके लिए इकोसिस्टम बनाया जा रहा है। ये राज्य-देश और बांग्ला संस्कृति के लिए खतरा है। TMC ने घुसपैठियों के पक्ष में नई मुहिम शुरू की।
मोदी ने कहा- ‘मैं साफ कहता हूं- जो भारत का नागरिक नहीं है और घुसपैठ करके आया है, उसपर संविधान के तहत कार्रवाई होकर रहेगी। बंगाल के खिलाफ साजिश को भाजपा कामयाब नहीं होने देगी, ये मोदी की गारंटी है।’
