बिहार में राहुल की ‘वोट अधिकार यात्रा’:तेजस्वी बोले- वोट की चोरी नहीं डाका डाला जा रहा है, लोकतंत्र खत्म नहीं होने देंगे
SIR के खिलाफ बिहार में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ सासाराम से शुरू हो गई है। सासाराम के सुआरा हवाई अड्डा ग्राउंड में जनसभा हो रही है।
सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘आपके वोट की चोरी नहीं हो रही, बल्कि डाका डाला जा रहा है। बिहार लोकतंत्र की जननी है, तेजस्वी और राहुल की जोड़ी यहां से वोट के अधिकार को खत्म होने नहीं देगी।’
‘आज वो वोटर लिस्ट से नाम काट रहे हैं। कल पेंशन, राशन कार्ड से नाम काटेंगे। मोदी सरकार बिहार के लोगों को चूना लगाना चाहती है, उन्हें पता नहीं है कि ये बिहार है, यहां खैनी के साथ चूना मिलाकर लोग खा जाते हैं।’
तेजस्वी ने बिहार सरकार पर नकल करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘हमारी योजनाओं की सरकार नकल कर रही है। पहले नीतीश जी फ्री बिजली के खिलाफ थे, आज 125 यूनिट मुफ्त बिजली दे रहे हैं।’
‘वोट अधिकार यात्रा’ के पहले दिन कांग्रेस अध्यक्ष मलिका मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद हैं। साथ ही लेफ्ट पार्टी के नेता भी हैं।
जनसभा में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए गए। सासाराम से राहुल औरंगाबाद जाएंगे, वहां किसानों से उनकी मुलाकात होगी।
‘वोट अधिकार यात्रा’ से जुड़ी कुछ तस्वीरें….
लालू बोले- हम लोकतंत्र को मिटने नहीं देंगे
वोटर अधिकार यात्रा पर RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, ‘वोट का अधिकार है और हम लोकतंत्र को मिटने नहीं देंगे। लोकतंत्र को बचाने के लिए हम लोगों ने बहुत सारी कुर्बानियां दी हैं। आगे भी करते रहेंगे। मिटने नहीं देंगे।’
राहुल की यात्रा को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। किसी को भी बिना परमिशन राहुल के पास जाने की इजाजत नहीं है।
राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा 17 दिनों में 23 जिलों से गुजरेगी, जो 50 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।
पंडाल में 50 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम
जनसभा के बाद राहुल गांधी शाम 4 बजे डेहरी के लिए रवाना होंगे। वहां थाना चौक से पैदल मार्च की शुरुआत करेंगे। इस दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और महागठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
राहुल गांधी की सभा के लिए वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया। 50,000 से अधिक कुर्सियां लगाईं गई है। पंडाल लगभग 20 लाख से अधिक रुपए में बनाया गया है।
वोट अधिकार यात्रा का आज का शेड्यूल
SIR को लेकर चुनाव आयोग पर विपक्ष हमलावर
महागठबंधन का कहना है कि वे इस यात्रा के जरिए लोगों तक अपनी बात रखेंगे और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करेंगे।
