Headlines

ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप से बाहर, जिम्बाब्वे सुपर–8 में:जिम्बाब्वे–आयरलैंड मैच बारिश से रद्द; कंगारू दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर

ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप से बाहर, जिम्बाब्वे सुपर–8 में:जिम्बाब्वे–आयरलैंड मैच बारिश से रद्द; कंगारू दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले

2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग राउंड से ही बाहर हो गई है। मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में मैच का टॉस भी नहीं हो सका। इसी के साथ जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच गई है।

एक दिन पहले कंगारू श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से हार गए थे। उन्हें 13 फरवरी को जिम्बाब्वे ने 23 रन से हराया था। अब ऑस्ट्रेलिया को 20 फरवरी को ओमान से खेलना है। इसे जीतकर भी मिचेल मार्श की टीम अगले दौर में नहीं पहुंच सकेगी।

ऑस्ट्रेलियन टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है। इससे पहले 2009 में टीम रिकी पोंटिंग की कप्तानी में लीग राउंड से बाहर हो गई थी।

पल्लेकेले में बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया है।

इस वर्ल्डकप में पहला मैच रद्द हुआ मौजूदा वर्ल्डकप में पहला मैच रद्द हुआ है। वहीं, टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक 8 मैच रद्द हुए हैं। 2016 के एडीशन में 2 मैच रद्द हुए थे। 2007, 2010, 2012, 2022 और 2024 में भी एक-एक मैच रद्द हुए।

मैच रद्द होने से ऑस्ट्रेलिया बाहर कैसे? ग्रुप बी में श्रीलंका की टीम सुपर-8 में पहुंच गया है। हर ग्रुप से दो टीमों को सुपर-8 में जाना है। ओमान पहले ही बाहर हो चुकी है। अब दूसरे स्पॉट के लिए जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड में रेस चल रही है। जिम्बाब्वे के पास 4 अंक है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के पास 2-2 अंक हैं। मैच रद्द होने से जिम्बाब्वे को एक अंक मिलेगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी मैच जीतकर भी जिम्बाब्वे से आगे नहीं निकल पाएगी।

जिम्बाब्वे अगले टी-20 वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई सुपर-8 में पहुंचने के साथ ही जिम्बॉब्वे 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई हो गई है। उसे अब क्वालिफायर नहीं खेलना होगा। नियमों के मुताबिक टॉप-8 टीमें और मेजबान देश (जिस देश में वर्ल्ड कप हो रहा है) वर्ल्ड कप में सीधे खेलते हैं। जबकि, बाकी टीमों को टूर्नामेंट में इंट्री के लिए क्वालिफायर खेलना होता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज और जोशुआ लिटिल।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी,डायोन मायर्स, रयान बर्ल,सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रैडली इवांस,टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा,ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024