Headlines

राजस्थान में बाढ़ के हालात, सड़कों पर नावें चल रहीं:हिमाचल के मंडी में घर-गाड़ियां दबीं; 10 PHOTOS में देखें बारिश से तबाही

राजस्थान में बाढ़ के हालात, सड़कों पर नावें चल रहीं:हिमाचल के मंडी में घर-गाड़ियां दबीं; 10 PHOTOS में देखें बारिश से तबाही

मंडी/जयपुर/दिल्ली2 घंटे पहले

पहाड़ों से लेकर मैदान तक… देश के अधिकतर राज्यों में तेज बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से आए मलबे में कई गाड़ियां दब गई हैं। लोग घरों के अंदर फंसे हैं। राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात हैं। सड़कों पर नावें चल रही हैं। PHOTOS में बारिश से तबाही के हालात देखिए…

हिमाचल प्रदेश

घरों के अंदर मलबा, गाड़ियां दबीं

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार देर रात तेज बारिश के बाद बादल फटा है। अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है। 15 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। मलबा घरों के अंदर तक घुस गया है। 25 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं।

चंडीगढ़-मनाली और मंडी-जोगेंद्रनगर फोरलेन बंद हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी राज्य में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने मंडी सब डिवीजन के स्कूलों में आज छुट्‌टी कर दी है।

मंडी में तेज बारिश के बीच मंगलवार की रात सुबह 3 बजे बादल फटा है। घरों के बीच से मलबा बह रहा।
लोगों के घरों के बीच में से नाला उफान में बह रहा है। मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
मंडी के धर्मपुर में मलबा घरों में घुस गया है। इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
मंडी के जेल रोड में मलबे में 20 से ज्यादा गाड़ियां दबी हैं।
जेल रोड में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। जगह-जगह मलबा फैला है।
जेल रोड में बादल फटने के बाद घर की निचली मंजिल में फंसी महिला को लोगों ने रेस्क्यू किया गया।
हिमाचल के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। SDRF और लोकल प्रशासन की टीमें लोगों को रेस्क्यू कर रही हैं।

राजस्थान

सड़कों पर नावें चल रहीं, बाढ़ जैसे हालात

राजस्थान में सोमवार से ही तेज बारिश जारी है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, पाली और सिरोही में घरों तक में पानी घुस गया है। भारी बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जाम लग गया। ऑफिस से निकले लोग रास्ते में फंस गए।

बारिश के कारण हुए हादसों में टोंक-चित्तौड़गढ़ में दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी 3 जिलों में रेड, 5 में ऑरेंज और 19 में यलो अलर्ट जारी किया है। 11 जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी है।

भीलवाड़ा में सड़कों पर नावें चल रही हैं। मंगलवार को भी लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा।
सोमवार देर रात बारिश के बाद जयपुर के खातीपुरा इलाके की सड़कों में पानी भर गया।
जयपुर की सड़कों पर दो-दो फीट तक पानी जमा हो गया। गाड़ियां डूब गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024