Headlines

अखिलेश बोले- सरकार बताए, पाकिस्तान के पीछे कौन-सा देश:जिन एयरक्राफ्ट की नींबू-मिर्च लगाकर पूजा की गई थी, वे कितने उड़े थे

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है। इसी दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बताए कि पाकिस्तान के पीछे कौन सा देश है। हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना आतंकवाद से हैं।

उन्होंने केंद्र से पूछा- जिन एयरक्राफ्ट की नींबू और मिर्च लगाकर जिनकी पूजा की गई थी, वे एयरक्राफ्ट कितने उड़े थे?

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि जिन आतंकियों ने बैसरन घाटी में हमारे 26 पर्यटकों को मारा, उन्हें सोमवार को ढेर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि इसके लिए ऑपरेशन महादेव चलाया। इन आतंकियों के नाम सुलेमान, फैजल अफगान और जिब्रान हैं। सुलेमान लश्कर का कमांडर था। इसके ढेरों सबूत हैं। अफगान और जिब्रान ए श्रेणी के आतंकी थे।

उन्होंने कहा कि ये तीनों पहलगाम हमले के आतंकी थे और तीनों मारे गए। आतंकियों की मदद करने वाले 2 आरोपियों की भी पहचान हो गई है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

भास्कर ने एक दिन पहले ही बताए आतंकियों के नाम और पहचान

भास्कर ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में कश्मीर के लिडवास एरिया के जंगलों में मारे गए आतंकियों की पहचान और पहलगाम हमले में उनके शामिल होने की जानकारी दी थी। इसमें बताया था कि सुलेमान के साथ मारे गए बाकी दो आतंकी जिब्रान और हमजा उर्फ फैजल अफगानी हैं। तीनों पाकिस्तान के रहने वाले थे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024