Headlines

पुणे रेव पार्टी में एकनाथ खडसे के दामाद गिरफ्तार:NCP (SP) नेता बोले- कार्रवाई के पीछे राजनीतिक साजिश संभव, पुलिस ने गांजा-शराब, हुक्का जब्त किया

पुणे रेव पार्टी में एकनाथ खडसे के दामाद गिरफ्तार:NCP (SP) नेता बोले- कार्रवाई के पीछे राजनीतिक साजिश संभव, पुलिस ने गांजा-शराब, हुक्का जब्त किया

पुणे33 मिनट पहले
पुणे क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में 2 महिलाएं समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुणे पुलिस ने शनिवार देर रात एक रेव पार्टी पर छापेमारी में NCP (SP) नेता एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर को गिरफ्तार किया है। अपार्टमेंट से गांजा, शराब और हुक्का जब्त किया गया है। कुल 7 लोगों की गिरफ्तार हुई है, जिसमें 2 महिलाएं शामिल हैं।

दामाद की गिरफ्तारी पर खडसे ने कहा- पुलिस की कार्रवाई के पीछे कोई राजनीतिक मकसद तो नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं शिवसेना (UBT) नेता सुषमा अंधारे ने कहा कि यह छापा उन लोगों के लिए संदेश है जो सरकार के खिलाफ बोलते हैं।

प्रांजल, एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति हैं। रोहिणी NCP (SP) की महिला यूनिट की प्रदेश अध्यक्ष हैं।

रेव पार्टी छापेमारी की फोटोज

क्राइम ब्रांच की टीम ने अपार्टमेंट से गांजा, शराब, हुक्का जैसी नशीली चीजें जब्त कीं।
रेव पार्टी मामले में एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर (सफेद टीशर्ट) समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुणे पुलिस को रेव पार्टी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
रेव पार्टी मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर दिया गया है।

प्रांजल खेवलकर समेत सभी 7 आरोपियों पर केस दर्ज

पुणे पुलिस को खराड़ी इलाके में एक स्टूडियो अपार्टमेंट में रेव पार्टी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा।

पुलिस ने बताया कि पार्टी में मौजूद सभी लोग नशे का सेवन कर रहे थे। ड्रग्स, शराब समेत कई नशीली चीजें जब्त की गई है। सभी 7 आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

एकनाथ खडसे की पोती से छेड़छाड़ हुई थी

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत करने जलगांव पुलिस स्टेशन पहुंची थीं।

2 मार्च 2025 को जलगांव के मुक्ताई नगर इलाके में एक मेले के दौरान कुछ लड़कों ने केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़खानी की थी। रक्षा एकनाथ खडसे की बहू हैं।

इस मामले में रक्षा ने खुद केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, कुछ लड़के रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों का वीडियो बना रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024