Headlines

अमेरिका- बोइंग विमान में आग, लैंडिंग गियर फेल:इमरजेंसी स्लाइडर से बाहर निकले 173 यात्री; इसी कंपनी का विमान अहमदाबाद में क्रैश हुआ था

अमेरिका- बोइंग विमान में आग, लैंडिंग गियर फेल:इमरजेंसी स्लाइडर से बाहर निकले 173 यात्री; इसी कंपनी का विमान अहमदाबाद में क्रैश हुआ था

डेनवर3 घंटे पहले
हादसे में 6 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनमें से एक को एडमिट किया गया।

अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अमेरिकन एयरलाइंस के ‘बोइंग 737 मैक्स 8 विमान’ का लैंडिंग गियर फेल होने के कारण टेकऑफ रोकना पड़ा। इस दौरान विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई। यह फ्लाइट मियामी जा रही थी।

घटना अमेरिकी के मुताबिक दोपहर 2:45 बजे (भारतीय समयानुसार रात में 2.15 बजे) हुई। विमान में कुल 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद 6 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) और एयरलाइंस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया का जो प्लेन क्रैश हुआ था वह बोइंग कंपनी का ही था। तब का ‘बोइंग 787-8 विमान’ टेकऑफ के दो मिनट बाद ही क्रैश हो गया था। इस हादसे में 270 लोगों की जान गई थी।

अमेरिकी प्लेन हादसे की फुटेज…

स्लाइडर से बच्चे को लेकर बाहर निकलता पैसेंजर।
प्लेन में 173 पैसेंजर्स और 6 क्रू मेंबर थे, सभी स्लाइडर से ही बाहर निकले।
घटनास्थल पर पांच लोगों की जांच की गई, लेकिन उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी।
स्लाइडर से बाहर निकलने के बाद एक पैसेंजर हड़बड़ी में गिर गया।
एयरलाइंस का कहना है कि विमान के टायर में तकनीकी खराबी थी, जिस वजह से हादसा हुआ।

विमान को सर्विस से हटाया गया

अमेरिकन एयरलाइंस ने पुष्टि की कि विमान के टायर में तकनीकी खराबी थी, जिसकी वजह से इसे सर्विस से हटा लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं, फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया।

पैसेंजर्स को मियामी ले जाने के लिए एक नया विमान तैयार किया गया है। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लागू रहा, जिसकी वजह से 87 उड़ानें प्रभावित हुईं। अब एयरपोर्ट पर सामान्य तरीके से कामकाज शुरू हो चुका है।

मार्च में भी इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी

इससे पहले मार्च में भी डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में इंजन से जुड़ी समस्या के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

इस घटना से 24 घंटे पहले ही ‘साउथवेस्ट फ्लाइट 1496’ को कैलिफोर्निया के बरबैंक से लास वेगास जाते समय मिड-एयर टकराव से बचने के लिए अचानक ‘नोज ड्राप’ (नीचे की ओर गोता लगाना) करना पड़ा, जिससे पैसेंजर्स अपनी सीटों से उछलकर छत से टकरा गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024