Headlines

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में लैंडस्लाइड, 5 मौतें:MP के कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ बाढ़ में बहा; उत्तराखंड-महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मानसून Live

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में लैंडस्लाइड, 5 मौतें:MP के कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ बाढ़ में बहा; उत्तराखंड-महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली5 मिनट पहले
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और सोलन में लैंडस्लाइड हुई। MP के कान्हा टाइगर रिजर्व में बाढ़ में बाघ बह गया।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को बारिश और लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 साल का एक बच्चा भी है। लैंडस्लाइड की अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल भी हुए हैं।

जम्मू के रियासी में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन में 70 साल के तीर्थयात्री की मौत हो गई, 9 घायल हो गए। वहीं, हिमाचल के चंबा में घर के ऊपर चट्टान गिरने से नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। राज्य की 401 सड़कें बंद हैं।

इधर, मध्य प्रदेश के मंडला जिले में कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बाघ बाढ़ में बह गया। बंजर नदी में बहते हुए बाघ को देखा गया। जबलपुर समेत प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा और तेलंगाना में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बिहार के 27 और राजस्थान के 4 जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में 24 जुलाई के आसपास एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में फिर से तेज बारिश होने की संभावना है।

देशभर में बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें…

पठानकोट-जालंधर रेलवे ट्रैक से जब ट्रेन गुजर रही थी तो चक्की खड्ड के उफान पर होने से पुल की नींव का बड़ा हिस्सा गिर गया।
बंजर नदी में कान्हा टाइगर रिजर्व के बाघ को बहते हुए देखा गया। तलाशी अभियान जारी है।
राजस्थान के झाड़ोल के चंदवास गांव में बने चंद्रेश्वर महादेव का मंदिर बाढ़ के पानी में डूब गया। इससे मछलियां शिवलिंग के चारों ओर घूमती नजर आईं।
प्रयागराज में सोमवार को भारी बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से संगम नगरी में पानी घुस गया।
महाराष्ट्र के मुंबई में बारिश के दौरान गायों को प्लास्टिक की चादरों से ढक दिया गया।

सोमवार को राज्यों में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए…

देशभर में बारिश-बाढ़ का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

वाराणसी में गंगा का जलस्तर कम होना शुरू हुआ

वाराणसी में गंगा का जलस्तर 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कम हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन से प्रदेश में बारिश की रफ्तार कुछ कम हुई है। ऐसे में नदियों में जलस्तर में कमी आ रही है।

32 मिनट पहले

भारी बारिश और लैंडस्लाइड से जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे बंद

48 मिनट पहले

काशी में विश्वनाथ कॉरिडोर से 11 सीढ़ी नीचे गंगा, देखें VIDEO

काशी में मणिकर्णिका घाट गंगा के पानी में डूब चुका है। चिताएं छतों पर जल रही हैं। शव यात्राएं पानी में डूबे रास्तों से होकर गुजर रही हैं। गंगा का जलस्तर विश्वनाथ कॉरिडोर की बाउंड्री से 11 सीढ़ी नीचे हैं।

01:49 PM22 जुलाई 2025

वाराणसी में वरुणा कॉरिडोर डूबा, 2000 ने छोड़ा घर

वाराणसी में गंगा का जलस्तर अभी खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है लेकिन बाढ़ का पानी वरुणा और गंगा किनारे बसे इलाकों में घुस चुका है। बाढ़ का पानी शहर और ग्रामीण क्षेत्र के 15 से ज्यादा इलाकों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस वजह से 2000 से ज्यादा लोगों ने बाढ़ राहत शिविर और अन्य सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है। वरुणा कारिडोर पूरी तरह डूब गया है। वरुणा और गंगा किनारे मौजूद फसलें बर्बाद हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024