जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में लैंडस्लाइड, 5 मौतें:MP के कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ बाढ़ में बहा; उत्तराखंड-महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को बारिश और लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 साल का एक बच्चा भी है। लैंडस्लाइड की अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल भी हुए हैं।
जम्मू के रियासी में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन में 70 साल के तीर्थयात्री की मौत हो गई, 9 घायल हो गए। वहीं, हिमाचल के चंबा में घर के ऊपर चट्टान गिरने से नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। राज्य की 401 सड़कें बंद हैं।
इधर, मध्य प्रदेश के मंडला जिले में कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बाघ बाढ़ में बह गया। बंजर नदी में बहते हुए बाघ को देखा गया। जबलपुर समेत प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा और तेलंगाना में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बिहार के 27 और राजस्थान के 4 जिलों में तेज बारिश हो सकती है।
बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में 24 जुलाई के आसपास एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में फिर से तेज बारिश होने की संभावना है।
देशभर में बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें…
सोमवार को राज्यों में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए…
देशभर में बारिश-बाढ़ का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
वाराणसी में गंगा का जलस्तर कम होना शुरू हुआ
वाराणसी में गंगा का जलस्तर 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कम हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन से प्रदेश में बारिश की रफ्तार कुछ कम हुई है। ऐसे में नदियों में जलस्तर में कमी आ रही है।
भारी बारिश और लैंडस्लाइड से जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे बंद
काशी में विश्वनाथ कॉरिडोर से 11 सीढ़ी नीचे गंगा, देखें VIDEO
काशी में मणिकर्णिका घाट गंगा के पानी में डूब चुका है। चिताएं छतों पर जल रही हैं। शव यात्राएं पानी में डूबे रास्तों से होकर गुजर रही हैं। गंगा का जलस्तर विश्वनाथ कॉरिडोर की बाउंड्री से 11 सीढ़ी नीचे हैं।
