संसद मानसून सत्र का दूसरा दिन:बिहार वोटर लिस्ट मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का संसद में प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित
संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष ने लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा किया। विपक्षी सांसदों की मांग है कि पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दों पर सदन में चर्चा हो। PM इन पर जवाब दें। लोकसभा- राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित है।
वहीं, बिहार वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार के बाहर नारेबाजी की। प्रदर्शन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई सांसद शामिल हुए।
दूसरे दिन की कार्यवाही से पहले संसद भवन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत अन्य मंत्री भी शामिल हुए। वहीं, I.N.D.I.A. गठबंधन के नेताओं ने भी मीटिंग की।
मानसून सत्र के दूसरे दिन की 2 तस्वीरें…
मानसून सत्र 32 दिन चलेगा
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक यानी कुल 32 दिन चलेगा। इस दौरान 18 बैठकें होंगी, 15 से ज्यादा बिल पेश होंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण 13-14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी।
केंद्र सरकार मानसून सत्र में 8 नए बिल पेश करेगी, जबकि 7 लंबित बिलों पर चर्चा होगी। इनमें मणिपुर GST संशोधन बिल 2025, इनकम टैक्स बिल, नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल जैसे विधेयक शामिल हैं।
पहले दिन नए इनकम टैक्स बिल पर बनी संसदीय कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश होगी। कमेटी ने 285 सुझाव दिए हैं। 622 पन्नों वाला बिल 6 दशक पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 को रिप्लेस करेगा।
संसद के मानसून सत्र की पल-पल की अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
बिहार SIR पर प्रियंका बोलीं- यह लोकतंत्र का कत्ल है
बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा- वे लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। हम इसका विरोध करके बार-बार बोल रहे हैं कि यह गलत है।
लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित
मानसून सत्र के दूसरे दिन संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा जारी है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि सदन में सबसे पहले पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो। हंगामे के बीच दोनों सदन 2 बजे तक स्थगित हैं।
PM बोले- धनखड़ जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं
प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति धनखड़ को लेकर X पर लिखा ‘श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’
राज्यसभा BAC की बैठक आज शाम 5:30 बजे होगी
उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे के बीच आज शाम साढ़े पांच बजे राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई। उपसभापति हरिवंश नरायण इसकी अध्यक्षता करेंगे।
उपराष्ट्रपति धनखड़ का इस्तीफा मंजूर हुआ
राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान पीठासीन घनश्याम तिवाड़ी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति का इस्तीफा मंजूर हो गया है।
RJD सांसद मनोज झा बोले- लोकतंत्र में मतदाता महफूज नहीं है
बिहार चुनाव पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा- अगर लोकतंत्र में मतदाता सुरक्षित नहीं है, तो लोकतंत्र भी सुरक्षित नहीं है। मुख्य चुनाव आयुक्त को इस मामले की जांच करनी चाहिए।
मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के सांसद बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
लोकसभा में हंगामा, 12 बजे तक स्थगित
विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में वोटर लिस्ट का वेरिफिकेशन हो रहा
