राजस्थान के नागौर में सड़क पर मछलियां तैरी:पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ा, 78 स्कूल बंद; कश्मीर मार्ग पर लैंडस्लाइड
राजस्थान में हो रही भारी बारिश आफत बन गई है। नागौर में तालाब भर गए हैं और पानी बाहर आ गया है, सड़क पर सैकड़ों मछलियां तैर रही है। वहीं, पिछले 24 घंटों में बारिश के कारण अलग-अलग हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई।
जोधपुर के दो पुराने बांध भी टूट गए। अजमेर, पुष्कर, बूंदी, सवाई माधोपुर और पाली सहित कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अजमेर में पूरे मानसून सीजन में 458mm बारिश होती है, लेकिन इस साल जुलाई में ही 609mm बारिश हो चुकी है। यानी 19 दिन में पूरे सीजन से ज्यादा बरसात हो चुकी है।
उधर बिहार के कई नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। पटना में गंगा नदी उफान पर है। पटना DM ने जिले के 78 स्कूलों को 21 जुलाई तक बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड के चलते कश्मीर जाने वाला मार्ग बंद हो गया है।
मौसम विभाग ने कर्नाटक, बिहार, सिक्किम, बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तर-दक्षिण कर्नाटक और उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल में कुल 141 सड़कें अभी भी बंद हैं।
देशभर में बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें…
शनिवार को राज्यों में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए
