Headlines

दिल्ली-NCR में बाढ़ के हालात, गाड़ियां तैरीं:नागपुर में घरों में पानी घुसा, रुद्रप्रयाग में पहाड़ टूटा; बारिश-तबाही की PHOTOS

दिल्ली-NCR में बाढ़ के हालात, गाड़ियां तैरीं:नागपुर में घरों में पानी घुसा, रुद्रप्रयाग में पहाड़ टूटा; बारिश-तबाही की PHOTOS

नई दिल्ली/रुद्रप्रयाग46 मिनट पहले

दिल्ली-NCR में बीते 12 घंटे से तेज बारिश जारी है। बुधवार शाम हुई बारिश के बाद दिल्ली और गुरुग्राम की सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। गाड़ियां पानी में तैरती नजर आईं। कई इलाकों में लोग तक पानी में डूब गए। घरों में पानी भर गया है।

वहीं उत्तराखंड में बारिश के चलते कई जगहों में लैंडस्लाइड हुई है। रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ रोड पर पहाड़ टूट गया। आगे फोटोज में बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और तबाही की देखिए…

दिल्ली-NCR: सड़कों पर नदी, गाड़ियां और लोग डूबे

दिल्ली और गुरुग्राम में आज बारिश का अलर्ट है। बुधवार शाम हुई तेज बारिश के बाद शहर की अधिकतर सड़कों पर पानी भर गया। गुरुग्राम सेक्टर 6 में शीतला माता मंदिर के पास गाड़ियां पानी में तैरती नजर आईं। लोग तक पानी में डूब गए। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के नरसिंहपुर के नजदीक सर्विस लेन पर 2 फुट तक पानी जमा हो गया। दिल्ली और गुरुग्राम में आज भी बारिश का अलर्ट है।

कार और बड़ी गाड़ियों के अलावा बाइक भी पानी में डूबी नजर आईं।
गुरुग्राम की सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। लोगों की कमर से ऊपर तक पानी भरा है।
बारिश के पानी में फंसी एक कार को निकालने की कोशिश करते लोग।
साइबर सिटी इलाके में घंटों गाड़ियां जाम में फंसी रहीं। आज भी गुरुग्राम में तेज बारिश का अलर्ट है।
गुरुग्राम के सदर्न पेरिफेरल रोड पर बुधवार रात एक ट्रक खाई में गिर गया। सड़क धंसने की वजह से हादसा हुआ।

मध्य प्रदेश: बस-कार पानी में बहे

मध्य प्रदेश के मंडला, नरसिंहपुर, उमरिया, शिवपुरी, जबलपुर, रीवा, शहडोल-सागर में बाढ़ के हालात हैं। बीते 24 घंटे से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 22 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

दमोह में ड्राइवर ने तेज बहाव वाले नाले से बस निकालने की कोशिश की। बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे लटक गई।
सागर में एक कार नाले के तेज बहाव में बह गई। इसमें सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई‌।
हिल स्टेशन पचमढ़ी में घने जंगल के बीच वाटर फॉल का बहाव भी बढ़ गया है।

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रोकी गई

उत्तराखंड में मानसून सीजन में अब तक 22% से ज्यादा बारिश हुई है। राज्यभर के अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं। सड़कें बंद को गईं। इसके चलते चारधाम यात्रा लगभग रोक दी गई है। बुधवार को रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जाने वाले रूट पर लैंडस्लाइड हो गई। सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही बंद है। फिलहाल पहाड़ के मलबे को हटाने का काम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

रुद्रप्रयाग में बुधवार को बद्रीनाथ मार्ग पर पहाड़ टूट गया। इसके चलते गाड़ियां फंस गईं।
लैंडस्लाइड के बाद से बद्रीनाथ हाईवे बंद है। गुरुवार को JCB मशीन से मलबा हटाया जा रहा है।

नागपुर में तेज बारिश, 71 गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा महाराष्ट्र के नागपुर में तेज बारिश के कारण 71 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा गया। बोरगांव में 35 साल का युवक उफनते नाले में बह गया। उप्पलवाड़ी में भी 18 साल के लड़के की मौत हुई। नागपुर जिले के सभी स्कूल 9 जुलाई तक बंद हैं।

नागपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नागपुर में मंगलवार रात 8:30 बजे से बुधवार सुबह 5:30 बजे तक नौ घंटों में 172.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

नागपुर में मंगलवार रात को भारी बारिश हुई। एक इलाके का एरियल व्यू।
नागपुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ कई वाहन डूब गए। कई इलाकों में नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024