Headlines

कुल्लू में दो जगह बादल फटा, पुल बहा:सूरत में भारी बारिश के बाद बाढ़; MP, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE

कुल्लू में दो जगह बादल फटा, पुल बहा:सूरत में भारी बारिश के बाद बाढ़; MP, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊकुछ ही क्षण पहले

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बुधवार को दो जगह बादल फटा है। सैंज घाटी में जीवा नाला उफान पर आ गया और मणीकर्ण के ब्रह्मगंगा में बादल फटने से यहां के नदी-नालों का जल स्तर अचानक से बढ़ गया।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में बुधवार सुबह एक कार नहर में गिर गई। 7 लोगों में 4 की मौत हो गई। इनमें तीन दिन का बच्चा भी शामिल है।

जम्मू में मंगलवार रात हुई भारी बारिश के चलते तवी नदी उफान पर है। इसमें एक शख्स फंस गया। SDRF के लोगों ने सीढ़ी के सहारे उसका रेस्क्यू किया।

गुजरात के सूरत का अधिकांश हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। कई सोसाइटी में पानी भर गया। लोगों को ट्रैक्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया। परवत पाटिया इलाके में 5 फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है।

यहां बीमार बुजुर्ग को स्ट्रेचर पर लिटाकर पानी से निकालकर एम्बुलेंस तक ले जाया गया।

बादल फटने के बाद की 4 तस्वीरें…

सैंज के जीवा नाला में बादल फटने से NHPC के शेड को नुकसान हुआ।
कुल्लू के सैंज में जीवा नाले में लोडिंग गाड़ी बह गई।
बादल फटने के बाद जीवा नाला में कई टन मलबा पानी में बहा।
मणिकर्ण के ब्रम्हगंगा में बादल फटने के बाद अस्थाई पुल बह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024