Headlines

सोनम-राज बोले- हां, हमें एक-दूसरे से प्यार है:शिलॉन्ग पुलिस के सामने पहली बार रिलेशन की बात मानी; सोनम की अवैध पिस्टल इंदौर में मिली

सोनम-राज बोले- हां, हमें एक-दूसरे से प्यार है:शिलॉन्ग पुलिस के सामने पहली बार रिलेशन की बात मानी; सोनम की अवैध पिस्टल इंदौर में मिली

कपिल राठौर। इंदौर22 मिनट पहले
शिलॉन्ग पुलिस ने सबूत मिटाने के आरोप में लोकेंद्र सिंह तोमर, शिलोम जेम्स और बलवीर अहिरवार को पकड़ा है। वहीं, वह पिस्टल भी नाले से बरामद हो गई है, जो सोनम के बैग में थी।

राजा रघुवंशी के मर्डर की आरोपी सोनम और राज कुशवाह ने शिलॉन्ग पुलिस के सामने पहली बार रिलेशन में होने की बात कही है। शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में कहा- हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों ने पहले ही अपराध स्वीकार कर लिया है। हमारे पास सबूत हैं। सोनम और राज कुशवाह के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों ने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। मुझे नहीं लगता कि हमें इस स्तर पर (नैरो एनालिसिस टेस्ट) क्यों करना चाहिए।

इधर, इंदौर में शिलॉन्ग एसआईटी ने सोनम की अवैध पिस्टल बरामद की है। ये पिस्टल इंडस्ट्रीज हाउस के पीछे नाले में एक सफेद थैली में मिली, जो सोनम के बैग में थी। बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स के घर के बाहर खड़ी एक कार से करीब 1 लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं। शिलॉन्ग पुलिस बिल्डर लोकेंद्र तोमर, शिलोम और चौकीदार बलवीर को क्राइम ब्रांच थाने ले गई। यहां तीनों का आमना-सामना कराया जाएगा।

पुलिस को सोनम के लैपटॉप की तलाश है। पुलिस उसे ढूंढने के लिए मंगलवार को इंदौर के महालक्ष्मी नगर इलाके में पहुंची थी। टीम उस बिल्डिंग के कॉन्ट्रैक्टर-ब्रोकर शिलोम जेम्स और चौकीदार बलवीर अहिरवार को भी साथ ले गई थी, जिसमें सोनम रुकी थी।

लैपटॉप में हवाला के हिसाब की आशंका पुलिस के हाथ हवाला कारोबार के भी इनपुट लगे हैं। अनुमान है कि सोनम के लैपटॉप में इसके लेन-देन का हिसाब मिल सकता है। इस लैपटॉप को शिलोम ने डिजिटल एविडेंस समझकर फेंक दिया था। कुछ ऐसी जानकारी भी पता चली है, जिससे तांत्रिक क्रिया के चलते मर्डर का शक गहरा रहा है। ऐसे में शिलॉन्ग पुलिस अभी शिलोम जेम्स और चौकीदार बलवीर अहिरवार को लेकर इंदौर में ही रुकेगी।

शिलोम समेत तीनों आरोपी अभी ट्रांजिट रिमांड पर इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा- शिलॉन्ग पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उनसे क्या जानकारी मिली है, इस बारे में शिलॉन्ग पुलिस ने हमें कुछ नहीं बताया। तीनों आरोपी अभी ट्रांजिट रिमांड पर हैं।

30 मई से 7 जून तक लोकेंद्र के फ्लैट में रही सोनम राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम शिलॉन्ग से लौटकर इंदौर की जिस बिल्डिंग के फ्लैट में रुकी थी, उसके मालिक लोकेंद्र तोमर को 23 जून को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। 24 जून को शिलॉन्ग एसआईटी ने लोकेंद्र को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 72 घंटे की पुलिस रिमांड में भेज दिया।

लोकेंद्र की बिल्डिंग के फ्लैट में सोनम 30 मई से 7 जून तक रुकी थी। ये बिल्डिंग करीब चार महीने पहले किराए पर चलाने के लिए शिलोम जेम्स ने ली थी। बलवीर यहां चौकीदार और कारपेंटर का काम करता था।

हाउस के पीछे नाले से एक सफेद थैली से पिस्टल बरामद हुई है।

लोकेंद्र के कहने पर शिलोम ने सोनम का बैग जलाया था राजा के मर्डर की खबरें देखने-सुनने के बाद शिलोम को पता लगा कि विशाल ने जिस फ्लैट को किराए पर लिया था, उसमें सोनम रुकी थी। शिलोम ने यह बात लोकेंद्र को बताई। लोकेंद्र ने फ्लैट की तलाशी लेने के बाद बैग हटाने की बात कही। बाद में खुद इंदौर आया। बैग में रखे रुपए और पिस्तौल लेकर वापस चला गया। उसके कहने पर ही शिलोम ने सोनम का बैग जला दिया।

पुलिस ने लोकेंद्र, शिलोम और बलवीर को सबूत मिटाने और उनसे छेड़छाड़ करने का आरोपी बनाया है। लोकेंद्र को ग्वालियर से लेकर शिलॉन्ग पुलिस बुधवार सुबह ही इंदौर पहुंची है। यहां शिलोम जेम्स और उसे आमने-सामने बैठकर पूछताछ की जाएगी।

इंदौर में देवास नाके के पास इसी बिल्डिंग के फ्लैट में सोनम 30 मई से 7 जून तक रुकी थी।

बिना खोले ही फेंक दिया था सोनम का लैपटॉप शिलोम जेम्स ने पुलिस को बताया कि उसने सोनम के लैपटॉप को खोलकर देखे बिना ही फेंक दिया था। शिलोम के मुताबिक, मुझे पता था कि यह डिजिटल एविडेंस है, जिसमें मैं फंस सकता हूं। मैं नहीं चाहता था कि पुलिस को पता चले कि इंदौर में सोनम, विशाल चौहान और राज कुशवाह उसके हीराबाग स्थित जी-1 फ्लैट में रुके थे।

शिलॉन्ग पुलिस को शक है कि जो लैपटॉप सोनम इस्तेमाल कर रही थी, उसमें व्यापार और हवाला की जानकारियां थीं। वह बतौर सबूत शिलॉन्ग कोर्ट में अहम साबित हो सकता है। टेक्निकल टीमों ने आरोपियों के बीच मैसेज और बातचीत का पूरा डेटा तैयार किया है। इसको शिलॉन्ग पुलिस सोनम और अन्य आरोपियों की अगली पेशी पर कोर्ट में पेश कर सकती है।

सोनम के दोस्तों की जानकारी निकाली शिलॉन्ग पुलिस ने सोनम के दोस्तों की जानकारी भी निकाली है। उसे शक है कि सोनम ने इतने बड़े हत्याकांड को अंजाम देने के पहले अपने किसी फ्रेंड से बात की होगी। हालांकि शिलॉन्ग पुलिस ने अभी तक किसी से पूछताछ की बात नहीं कही है। जिस लड़की अलका से सोनम की गहरी दोस्ती होने की बात पता चली थी, वह भी अभी तक सामने नहीं आई है।

राजा के भाई की अपील- वकील बहिष्कार करें वहीं, 24 जून को राजा रघुवंशी के परिवार ने मामले में हाईकोर्ट जाने की बात कही। राजा के बडे़ भाई सचिन रघुवंशी ने शिलॉन्ग के वकीलों से एक अपील की है कि सोनम, राज, आकाश और आनंद जघन्य हत्याकांड में शामिल हैं। किसी वकील को इन आरोपियों की पैरवी नहीं करनी चाहिए। इंदौर से भी इस मामले में किसी वकील को आगे नहीं आना चाहिए।

राजा मर्डर केस की टाइमलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024