Headlines

पंजाब सीएम भगवंत मान व अमन अरोड़ा पहुंचे दिल्ली:AAP की उपचुनाव जीत पर जश्न आज, अरविंद केजरीवाल रहेंगे शामिल

आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से पंजाब और गुजरात में उपचुनाव में मिली जीत का जश्न आज दिल्ली में मनाया जाएगा। दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। प्रोग्राम में शामिल होने के लिए पंजाब सीएम भगवंत मान, राज्य प्रधान अमन अरोड़ा व फाइनेंस मंत्री दिल्ली पहुंच गए हैं।

अमन अरोड़ा और मनीष सिसोदिया का पहला चुनाव

वहीं लुधियाना उप चुनाव में विधायक चुने के बाद संजीव अरोड़ा पहली बार पार्टी सुप्रीमो से मुलाकात करेंगे। पार्टी इस जीत को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बूस्ट के तौर पर देख रही है। यह जीत कई मायनों में अहम है, क्योंकि यह बतौर प्रधान अमन अरोड़ा और प्रभारी मनीष सिसोदिया का पहला चुनाव था। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि व राज्यसभा में नहीं जाएंगे।

पार्टी की जीत पर जानकारी देते हुए संजीव अरोड़ा व जश्न मनाते कार्यकर्ता।

पंजाब की राज्यसभा सीट पर कौन जाएगा

इस बीच चर्चा शुरू हो गई है कि पंजाब की खाली होने वाली राज्यसभा सीट पर कौन जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि जो व्यक्ति राज्यसभा में पंजाब की आवाज उठाएगा, उसे वहां भेजा जाएगा।

मंत्रिमंडल विस्तार भी जल्द

पंजाब सरकार का विस्तार भी अगले दो-तीन दिनों में होने की संभावना है। लुधियाना उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा को मंत्रिमंडल में पद दिया जाएगा। चुनाव के समय ही पार्टी ने ऐलान किया था कि संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024