Headlines

शाह बोले- बारिश में भी नक्सलियों को सोने नहीं देंगे:चर्चा की जरूरत नहीं, चलता रहेगा ऑपरेशन; रायपुर में NFSU कैंपस का किया शिलान्यास

शाह बोले- बारिश में भी नक्सलियों को सोने नहीं देंगे:चर्चा की जरूरत नहीं, चलता रहेगा ऑपरेशन; रायपुर में NFSU कैंपस का किया शिलान्यास

रायपुर6 घंटे पहल
छत्तीसगढ़ के रायपुर में अमित शाह ने फोरेंसिक लैब का शिलान्यास किया।

नवा रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह NFSU के रायपुर कैंपस का शिलान्यास किया। नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी कैंपस के अलावा हाईटेक फोरेंसिक लैब का भी शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान शाह ने फिर नक्सलियों को कड़ी चेतावनी दी।

शाह ने कहा कि, अब बारिश में भी नक्सलियों को चैन की नींद नहीं सोने देंगे। चर्चा की कोई जरूरत नहीं है, नक्सली अपने हथियार डाल दें। इसके अलावा शाह ने NFSU को लेकर कहा कि, यहां से ग्रेजुएट/ पोस्ट ग्रेजुएट होने का मतलब नौकरी की गारंटी पक्की।

नवा रायपुर में शाह ने कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया।

शिलान्यास की तस्वीरें

NFSU की स्थापना से क्या-क्या फायदे ?

  • NFSU की स्थापना से लंबित प्रकरणों की संख्या में कमी आएगी।
  • जिन जांचों के लिए अभी दूसरे राज्यों के विशेषज्ञों पर निर्भर हैं, उस तरह के प्रोफेशनल अब प्रदेश में तैयार होने लगेंगे।
  • आम लोगों को आसानी और जल्दी न्याय मिलेगा।
  • अभी रिपोर्ट लेट होने से आरोपी को अनावश्यक जेल में रहना पड़ता है।
  • रिपोर्ट जल्दी आएगी, जिससे कोर्ट अपना फैसला जल्दी सुनाएगा।
  • जांच रिपोर्ट की सत्यता पर सवाल नहीं उठेंगे।
  • टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन के नए एक्सपर्ट तैयार होंगे।
  • साइबर अपराधों की जांच।
  • आरोपियों की धरपकड़ आसान होगी।
प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास के बाद शाह ने नवा रायपुर में सुरक्षा समीक्षा बैठक की।

पड़ोसी राज्यों के DGP-ADGP रैंक के अधिकारियों से मीटिंग

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद गृहमंत्री शाह ने नवा रायपुर स्थित रिसॉर्ट में नक्सलवाद पर बैठक की। इसमें छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्य ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश के DGP-ADGP रैंक के अधिकारी शामिल हुए।

अमित शाह ने अंतरराज्यीय सुरक्षा और नक्सल ऑपरेशन की स्थिति की समीक्षा की। सुरक्षा संबंधी दो अहम बैठकों में शाह ने दूसरे राज्यों को इंटेलिजेंस इनपुट छत्तीसगढ़ के साथ शेयर करने के निर्देश दिए हैं।

अमित शाह के स्वागत की कुछ तस्वीरें देखिए

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एयरपोर्ट में शॉल से स्वागत किया।
धरमलाल कौशिक और अमर अग्रवाल ने किया अमित शाह का स्वागत।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव, दोनों उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने किया अमित शाह का स्वागत।

23 जून का शेड्यूल

  • अगले दिन 23 जून को अमित शाह अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ मुलाकात करेंगे।
  • इसके बाद BSF के जवानों के साथ उनकी मीटिंग होगी।
  • वे जवानों के साथ ही लंच करेंगे और नक्सल ऑपरेशन को लेकर चर्चा करेंगे।
शाह एंटी नक्सल ऑपरेशन की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर रिव्यू मीटिंग भी लेंगे। (फाइल फोटो)

बस्तर पंडुम समारोह में शामिल होने छत्तीसगढ़ आए थे शाह

इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह तीन महीने पहले अप्रैल महीने में बस्तर के पंडुम समापन समारोह में शामिल होने छत्तीसगढ़ आए थे। समारोह में शामिल होने के बाद शाह ने रायपुर लौटकर एंटी नक्सल ऑपरेशन पर हाईलेवल मीटिंग ली थी। इस बैठक में एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े पुलिस, CRPF और BSF जैसे सेंट्रल फोर्स के कमांडर शामिल हुए थे।

भाजपा सरकार बनते ही 427 नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब तक 400 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। 7 जून को दिल्ली दौरे पर पहुंचे सीएम साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर प्रदेश में चल रहे नक्सल ऑपरेशन की जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024