Headlines

तमिलनाडु में फ्लाईओवर का स्लैब अपनी जगह से खिसका:चेन्नई-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर बना है, सर्विस रोड पर 3 किमी लंबा जाम लगा

तमिलनाडु के होसुर में एक फ्लाईओवर का स्लैब अपनी जगह से खिसक गया। इससे सड़क पर करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया। वाहनों को सर्विस रोड का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।

यह फ्लाईओवर बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर बना है और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सिर्फ 40 किमी दूर है। सुरक्षा कारणों से फ्लाईओवर पर बेंगलुरु जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया।

पुलिस ने बताया कि एक्सपर्ट्स का एक पैनल आज होसुर फ्लाईओवर की जांच करेगा।

देखिए, फ्लाईओवर और जाम की 3 तस्वीरें…

फ्लाईओवर के दो स्लैब एक-दूसरे से दूर खिसक गए हैं।
तस्वीर में दिख रहा है कि स्लैब एक ओर थोड़ा हट गया है।
फ्लाईओवर पर ट्रैफिक रोकने की वजह से नीचे सर्विस रोड पर 3 किमी लंबा जाम लग गया।

रीडिजाइन होगा भोपाल का 90 डिग्री मोड़ वाला ब्रिज पिछले दिनों मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बना एक रेलवे ओवर ब्रिज अजीब डिजाइन की वजह से सुर्खियों में रहा था। इस ब्रिज पर 90 डिग्री के एंगल से मोड़ दिया गया है। इस वजह से वाहनों के ब्रिज की दीवार से या फिर आपस में टकराने का खतरा बना रहेगा।

स्ट्रक्चर इंजीनियर डॉ शैलेंद्र बागरे ने एंगल नापकर बताया था कि यह 88 डिग्री है। इस एंगल पर गाड़ी के ब्रिज से नीचे गिरने की आशंका रहती है। मामले में राज्य के PWD मिनिस्टर राकेश सिंह ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से जांच के आदेश दिए थे।

NHAI ने अपनी रिपोर्ट में ब्रिज पर 35-40 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की स्पीड पर गाड़ी नहीं चलाने का सुझाव दिया था। इससे ज्यादा स्पीड होने पर हादसे का खतरा है। ऐसे में ब्रिज को रीडिजाइन करने का फैसला लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024