Headlines

गुजरात के 32 स्कूलों में बम की धमकी:ईमेल में लिखा- बस को उड़ा देंगे, हिंदुस्तान टुकड़ों में बंट जाएगा; पैरेंट्स बच्चे लेकर लौटे

गुजरात के 32 स्कूलों में बम की धमकी:ईमेल में लिखा- बस को उड़ा देंगे, हिंदुस्तान टुकड़ों में बंट जाएगा; पैरेंट्स बच्चे लेकर लौटे

अहमदाबाद9 घंटे पहले
पुलिस की टीम सभी 32 स्कूलों में जांच करने पहुंच चुकी है। आधे स्कूलों में कुछ नहीं मिला है।

गुजरात के 32 स्कूलों में ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई है। वडोदरा के 17 और अहमदाबाद के 15 स्कूल शामिल हैं। ईमेल में लिखा गया कि गुजरात खालिस्तान बन जाएगा, हिंदुस्तान टुकड़ों में बंट जाएगा। जानकारी सामने आते ही पैरेंट्स तुरंत स्कूल पहुंचे और बच्चों को वापस ले आए।

बम निरोधक दस्ते ने स्कूलों में तलाशी शुरू कर दी है। फिलहाल स्कूलों को खाली करा लिया गया है और वाहनों व स्कूल परिसरों की जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर वडोदरा के उर्मी स्कूल के छात्रावास को भी खाली करा लिया गया है।

अब देखिए धमकी वाले ईमेल में क्या लिखा…

बम की सूचना मिलने के बाद डॉग स्क्वॉड छानबीन करने पहुंचे।
स्कूल को पूरा खाली करा दिया गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।
पैरेंट्स अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे। कुछ का आरोप है कि बाही इंतजार कराया गया।

पुलिस बोली- ईमेल भेजने वाले का पता लगा रहे हैं

वडोदरा पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कुमार ने बताया कि टीचर्स और स्टूडेंट को स्कूलों से घर भेज दिया गया है। 9 स्कूलों पर जांच पूरी हो चुकी है, बाकी जगह जारी है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। हम पता लगा रहे हैं कि ईमेल किस आईडी से और कहां से भेजा गया है।

देश के अन्य राज्यों में बम की धमकियां…

उत्तराखंड: नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वकील अपने-अपने चेंबर से दौड़कर बाहर आए l जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने बताया कि अभी ऑल इंडिया जजेज एसोसियेशन के ई-मेल पर एक मेल आया है, जिसमें एक बजे तक जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में 18 जिलों के कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी के जिला कोर्ट समेत मेरठ और आजमगढ़ की जिला कोर्ट को भी धमकी मिली है। यह धमकी तड़के सुबह मेल के जरिए दी गई थी। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। 2 दिन पहले भी मेल के जरिए ऐसी ही धमकी दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024