Headlines

गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश, घरों-दुकानों में पानी भरा:UP में बिजली गिरने से 10 की मौत; 3 दिन में दिल्ली-हरियाणा पहुंचेगा मानसून

गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश, घरों-दुकानों में पानी भरा:UP में बिजली गिरने से 10 की मौत; 3 दिन में दिल्ली-हरियाणा पहुंचेगा मानसून

नई दिल्ली26 मिनट पहले

मानसून ने बीते दो दिन में राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में एंट्री ले ली है। भारी बारिश के चलते गुजरात के अहमदाबाद, वापी और राजकोट में सड़क, घरों और दुकानों में पानी भर गया। सावरकुंडला, राजुला में स्थानीय नदियां उफान पर आ गई हैं।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ-सीतापुर में पूरी रात रुक-रुककर बारिश हुई। अमेठी में इतनी बारिश हुई कि SP ऑफिस और गौरीगंज कोतवाली में पानी भर गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने SP ऑफिस से पानी निकाला। वहीं, बिजली गिरने से 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो गई।

मानसून की एंट्री के बाद भी राजस्थान के कुछ इलाकों में गर्मी बनी हुई है। जैसलमेर में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में भी गुरुवार का दिन सबसे गर्म रहा। यहां पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून के अगले 2-3 दिनों में दिल्ली और हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है।

20 जून तक मानसून कहां पहुंचा, मैप से समझिए…

महाराष्ट्र में नदियां खतरे के निशान से ऊपर, रायगढ़ में आज स्कूल-कॉलेज बंद

मौसम विभाग ने गुरुवार रात महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया, क्योंकि राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। इसके चलते कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। रायगढ़ में अंबा और कुंडलिका नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। वहीं, पातालगंगा नदी के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।

रत्नागिरी में जगबूदी नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। एहतियात के तौर पर रायगढ़ जिले में सभी स्कूल और कॉलेज आज के लिए बंद कर दिए गए हैं।

पश्चिमी महाराष्ट्र में इंद्रायणी और कुछ दूसरी नदियों में बाढ़ आ गई है। नासिक में गोदावरी नदी भारी बारिश के कारण उफान पर है। यहां कई मंदिर गोदावरी के पानी में डूब गए हैं।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

झारखंड: खूंटी के तोरपा में गुरुवार को भारी बारिश के कारण बनई नदी पर बने पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिससे खूंटी-सिमडेगा मार्ग ब्लॉक हो गया।
महाराष्ट्र: नासिक में गोदावरी नदी में आई बाढ़ के कारण इसके किनारे पर बने कई मंदिर डूब गए।
झारखंड: राजधानी रांची में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। एक परिवार को पुलिसकर्मी ने सुरक्षित जगह पहुंचाया।
राजस्थान: जयपुर में सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी रहा, चौमूं में एक पुलिस थाने में एक फीट तक पानी भर गया।

गुरुवार को बिजली गिरने की घटनाएं और मौतें…

  • उत्तर प्रदेश: कानपुर के कुरसेड़ा गांव में एक, बिधनू के चंपतपुर गांव में एक और भारू गांव में एक महिला की मौत हो गई। कौशांबी में 4 बच्चों की मौत हुई है। चित्रकूट में भी एक युवक की मौत बिजली गिरने से हुई।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम…

  • 21 जून: पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है।
  • 22 जून: हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, गुजरात, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बंगाल, सिक्किम, केरल, मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है।

राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: रीवा-गुना समेत 8 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट; साढ़े 4 इंच बारिश का अनुमान

मध्यप्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को कई जिले भीगे। ऐसा ही मौसम शुक्रवार को भी बना रहेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन तक पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024