Headlines

लालटेन-पंजे वाले कहते हैं परिवार का साथ, परिवार का विकास’:सीवान में PM बोले- RJD बाबा साहेब को पैरों में रखती है, मैं दिल में रखता हूं

‘लालटेन-पंजे वाले कहते हैं परिवार का साथ, परिवार का विकास’:सीवान में PM बोले- RJD बाबा साहेब को पैरों में रखती है, मैं दिल में रखता हूं

शंभूनाथ, पुष्कर। सीवान2 मिनट पहले

PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सीवान के जसौली में सभा को संबोधित किया। 35 मिनट के भाषण में PM ने RJD और कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि ‘पंजे और लालटेन के शिकंजे ने बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया था। आपने मिलकर बिहार में जंगलराज का सफाया किया है।’

‘नौजवानों ने बिहार की बदहाली के सिर्फ किस्से और कहानी सुनी हैं। उन्हें अंदाजा नहीं है जंगलराज वालों ने बिहार की क्या हालत बना दी थी।’

PM ने कहा कि ‘RJD बाबा साहेब को अपने पैरों में रखती है। मोदी उन्हें अपने दिल में रखता है। RJD और कांग्रेस बिहार और निवेश विरोधी हैं।’

PM ने करीब 10 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। पाटलिपुत्र- गोरखपुर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई।

35 मिनट के भाषण में PM ने 40 बार बिहार का नाम लिया। RJD और कांग्रेस पर निशाना साधा।

RJD-कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

अंबेडकर का अपमान किया- ‘RJD वालों ने बाबा साहेब की तस्वीर के साथ क्या किया था। बिहार में पोस्टर लगे हैं। माफी मांगों, लेकिन ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे। इनके अंदर दलित और अति पिछड़ों के लिए कोई सम्मान नहीं है। RJD बाबा साहेब को अपने पैरों में रखती है। मोदी उन्हें अपने दिल में रखता है।’

सीवान को पिछड़ा कहा, अब अफ्रीका जा रहा इंजन- ‘आज पहला इंजन अफ्रीका को एक्सपोर्ट किया जा रहा है। अफ्रीका में भी बिहार की जय-जयकार होने वाली है। मढ़ौरा में इसकी फैक्ट्री है। ये फैक्ट्री उसी जिले में बनी है जिसे RJD और कांग्रेस वालों ने पिछड़ा कहकर अपने हाल पर छोड़ दिया था। जंगलराज वालों ने बिहार का विकास इंजन ठप कर दिया। अब बिहार में बना इंजन अफ्रीका की रेल चलाएगा।’

इन लोगों के कारनामे बिहार विरोधी है- ‘RJD-कांग्रेस के कारनामे बिहार विरोधी हैं। निवेश विरोधी हैं। अपने मुंह से ये लोग विकास की बात करते हैं तो लोगों को दुकान, मकान सब जगह ताले लटकते दिखाई देते हैं। ये लोग बिहार में माफिया राज, गुंडा, राज और भ्रष्टाचार के पोषक रहे हैं।’

नौजवानों ने बदहाली के किस्से सुने होंगे- ‘मेरे इस विश्वास का कारण बिहार के आप सभी लोगों का सामर्थ्य है। आपने मिलकर बिहार से जंगलराज का सफाया किया है। यहां के हमारे नौजवानों ने तो 20 साल पहले के बिहार की बदहाली सिर्फ किस्सों और कथाओं में ही सुनी है। उन्हें अंदाजा ही नहीं है कि जंगलराज वालों ने बिहार की क्या हालत बना दी थी। जिस बिहार ने सदियों तक भारत की प्रगति को नेतृत्व दिया। उसको पंजे और लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया था।’

गरीब हटाओ के नारे देकर चले गए, हमने हटाई- पंजे और लालटेन ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई है। इन लोगों ने ऐसी लूट मचाई कि गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई। इन लोगों ने सिर्फ नारा दिया गरीबी हटाओ, हमने गरीबी हटाकर दिखाई। अनेक चुनौतियों को पार करते हुए नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाई है।

मोदी चुप रहने वाला नहीं है

PM बोले- मैं जब आप लोगों के बीच से आ रहा था, अभी कल ही बारिश हुई, सुबह भी थोड़ी बारिश हुई, इसके बावजूद भी इतनी बड़ी मात्रा में आपका आना हमें आशीर्वाद देना, मैं आपका ह्रदय से जितना धन्यवाद करूं, उतना कम है।’

‘भाइयों-बहनों जैसे आप सब जानते हैं, मैं कल ही विदेश से लौटा हूं। इस दौर में मेरी दुनिया के बड़े–बड़े समृद्ध देशों के नेताओं से बात हुई। सारे नेता भारत की तेज प्रगत से बहुत प्रभावित हैं।’

‘वो भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनते देख रहे हैं, और निश्चत तौर पर बिहार की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है। बिहार समृद्ध होगा और देश की समृद्धि में भी बड़ी भूमिका निभाएगा।’

‘मैं बिहार वासियों को विश्वास देने आया हूं कि, हमने बहुत कुछ किया है, लेकिन इतने से शांत होकर चुप रहने वाला मोदी नहीं है। अब बहुत कर लिया, जी नहीं। मुझे तो बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करना है।’

‘आपके लिए करना है। यहां के गांव–गांव के लिए करना है। यहां के घर–घर के लिए करना है। यहां के हर नौजवान के लिए करना है।’

‘अगर मैं सिर्फ बीते दस–ग्यारह साल की बात करूं तो इन दस वर्षों में बिहार में करीब 55 हजार किमी ग्रामीण सड़कें बनी हैं। डेढ़ करोड़ से ज्यादा घरों को बिजली के कनेक्शन से जो़ड़ा गया है। डेढ़ करोड़ घरों को पानी का कनेक्शन दिया है। 45 हजार से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर बनाए गए हैं।’

अफ्रीका में बिहार की जय-जयकार होगी

‘पंजे और लालटेन ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई है। इन लोगों ने ऐसी लूट मचाई कि गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई। अनेक चुनौतियों को पार करते हुए नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाई है।’

‘आज पहला इंजन अफ्रीका को एक्सपोर्ट किया जा रहा है। अफ्रीका में भी बिहार का जय-जयकार होने वाला है। मढ़ौरा में इसकी फैक्ट्री है। ये फैक्ट्री उसी जिले में बनी है, जिसे RJD और कांग्रेस वालों ने पिछड़ा कहकर अपने हाल पर छोड़ दिया था।’

‘जंगलराज वालों ने बिहार का विकास इंजन ठप कर दिया। अब बिहार में बना इंजन अफ्रीका की रेल चलाएगा।’

हमारा नारा सबका साथ-सबका विकास

‘बिहार में हम नई शुरुआत करने जा रहे हैं। सावन खुलने से पहले बाबा हरिहरनाथ की धरती बाबा गोरखनाथ की धरती से जुड़ गई है। ये ट्रेन भगवान बुद्ध की धरती से जोड़ेगी। इस ट्रेन से यहां से उद्योग धंधों के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। नौजवानों को भी रोजगार के अवसर मिलने वाले हैं।’

‘हम भी इसी भाव से कहते हैं सबका साथ, सबका विकास, लेकिन लालटेन और पंजे वाले कहते हैं। परिवार का साथ और परिवार का विकास। इनकी राजनीति का कुल जमा यही है कि अपने-अपने परिवार के हितों के लिए ये देश के परिवारों का अहित करने से नहीं डरते हैं।’

10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए

इससे पहले प्रधानमंत्री ने प्रदेश के 51 हजार लोगों को PM आवास योजना की पहली किस्त सौंपी।

वैशाली में नई रेल लाइन और पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की। पटना में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत बने STP का भी उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने सीवान से करीब 10 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

खुली गाड़ी से मंच तक पहुंचे PM मोदी

इससे पहले PM खुली गाड़ी से लोगों का अभिवादन करते हुए मंच तक पहुंचे। गाड़ी में उनके साथ नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी CM सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा भी थे। भीड़ से PM के ऊपर फूल बरसाए गए। मोदी-मोदी के नारे लगते रहे।

चुनावी साल में 6 महीने में PM का ये चौथा बिहार दौरा है। इससे पहले वे भागलपुर, मधुबनी, पटना, शाहबाद के इलाके में जनसभा कर चुके हैं।

PM मोदी खुली गाड़ी से हैलीपैड से मंच तक पहुंचे।इस दौरान CM नीतीश कुमार दोनों डिप्टी CM सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा गाड़ी में साथ रहे।

वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

सीवान से PM बिहार को नई वंदे भारत की सौगात दी है। ये ट्रेन पटना से गोरखपुर के बीच चलेगी। ये ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। पटना से मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया के रास्ते गोरखपुर की दूरी 7 घंटे में तय करेगी। इसके साथ ही PM वैशाली-देवरिया रुट पर नई ट्रेन की शरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024