Headlines

राजा मर्डर- आज आरोपियों का आमना-सामना करा सकती है पुलिस:डीजीपी बोलीं- मंगलसूत्र, अंगूठी से मिला सुराग; केस सुलझाने में मदद मिली

मेघालय पुलिस आज इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस के आरोपियों का आमना-सामना करा सकती है। सीन रीक्रिएशन भी कराया जा सकता है।

डीजीपी इदाशीशा नोंग्रांग ने कहा- पुलिस को होम स्टे में छूटे सोनम के सूटकेस से मंगलसूत्र और अंगूठी मिले। यह महत्वपूर्ण सुराग हैं। इनसे केस को सुलझाने में मदद मिली। वहीं, मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक बोले- कम समय में मेघालय पुलिस ने जो सफलता हासिल की, वह काबिल-ए-तारीफ है।

उधर, आरोपी राज कुशवाह की बहन बोली, ‘मेरा भाई मेघालय पुलिस को सच ही बताएगा। सोनम खुद को बचाने के लिए कुछ भी बोल रही है। जबकि मां ने कहा- राज तो राजा को जानता भी नहीं था। राज को यह सब करके क्या मिलेगा?

11 मई को शादी के बाद 21 मई को राजा-सोनम शिलॉन्ग पहुंचे थे। 23 मई को परिवार से आखिरी बात हुई थी। 2 जून को राजा का शव मिला था। 17 दिन से गायब सोनम 9 जून को गाजीपुर में मिली थी। इसके बाद ही हत्याकांड का खुलासा हुआ।

सोनम को शिलॉन्ग के सदर थाने लाया गया था। इंदौर में उसका भाई राजा की मां से गले लगकर रोया। सोनम-राज का एक फोटो भी सामने आया है।

ये खबरें भी पढ़ें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024