Headlines

7 राज्यों में घना कोहरा, UP में 46 ट्रेनें लेट:राजस्थान में तापमान 0.8º, हिमाचल में बर्फबारी से 2 नेशनल हाईवे और अटल टनल बंद

7 राज्यों में घना कोहरा, UP में 46 ट्रेनें लेट:राजस्थान में तापमान 0.8º, हिमाचल में बर्फबारी से 2 नेशनल हाईवे और अटल टनल बंद

नई दिल्ली4 घंटे पहले

देश के 7 राज्यों में आज घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटी।

UP के कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई। कोहरे के चलते कानपुर में 36 और आगरा में 10 ट्रेनें लेट आईं। यहां ठंड के कारण कानपुर, मेरठ, आगरा और वाराणसी में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए।

वहीं, राजस्थान में तापमान में गिरावट लगातार जारी है। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री तक पहुंच गया है। उधर, MP के 18 शहरों में कोल्ड डे की स्थिति देखी गई।

मौसम विभाग ने कहा है कि देश के 4 उत्तरी राज्यों (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में बर्फबारी के कारण पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी तापमान गिर रहा है।

हिमाचल में भारी बर्फबारी के नेशनल हाईवे 3 और नेशनल हाईवे 305 और अटल टनल बंद कर दी गई है। 10 शहरों का पारा माइनस में पहुंच चुका है। कुकुमसेरी में सबसे कम माइनस 12 डिग्री दर्ज किया गया।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के रामबन में बर्फबारी के बाद सनासर झील की
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के बाद रास्ता साफ करता BRO की
हिमाचल प्रदेश के मनाली की सोलंग घाटी में बर्फबारी के बीच एक रिसॉर्ट की
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की सोलंग घाटी में बर्फबारी के बाद बर्फ में ढका
जम्मू-कश्मीर के डोडा में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी के
कश्मीर में तापमान माइनस 11.8 डिग्री पहुंचा
कश्मीर के ऊंचे इलाकों और घाटी के कुछ मैदानी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। इससे रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। कश्मीर के गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -7°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पहलगाम -11.8°C तापमान के साथ कश्मीर में सबसे ठंडा रहा।

अगले 2 दिन मौसम का अनुमान…

19 जनवरी: 12 राज्यों में कोहरे का अलर्ट

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल व माहे के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना।
तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल के अलग-अलग इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना।
हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की संभावना।
20 जनवरी: MP समेत 5 राज्यों में बारिश होगी

कश्मीर के श्रीनगर, पहलगाम, सोनमर्ग में भारी बर्फबारी का अनुमान
राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है।
उत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा
राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: भोपाल-सागर समेत 7 जिलों में आज कोल्ड-डे, बर्फीली हवा से फिर ठिठुरे कई जिले

मध्यप्रदेश एक बार फिर बर्फीली हवा से ठिठुर गया है। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के 18 शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही। यहां दिन का पारा 23 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। शनिवार को भोपाल, सागर समेत 7 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024