Headlines

CM नीतीश बोले-पहले लड़कियां कपड़ा पहनती थी ठीक?:बेगूसराय में जीविका दीदी से बात करते हुए कहा- अब सब बढ़िया हो गया है

बिहार के CM नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान शनिवार को CM बेगूसराय पहुंचे। यहां जीविका दीदियों से बात करते हुए नीतीश ने कहा, ‘पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थी ठीक। अब कितना बढ़िया हो गया। सब अच्छा कपड़ा पहन रहीं हैं। पहले नहीं बोल पाती थी। अब बहुत अच्छा है। जहां भी जाते हैं जीविका दीदी से बात करते हैं।’

मुख्यमंत्री जब ये बातें कर रहे थे, उस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी वहीं थे।

इससे पहले समस्तीपुर में 13 जनवरी को जीविका दीदियों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा था कि ‘हम सभी को माता ने ही पैदा किया है।’ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इतना बोलते ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कह दिया कि चलिए न सर… हो गया।

RJD लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर सवाल उठा रही है। RJD डी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने यात्रा से पहले कहा था कि नीतीश कुमार यात्रा पर नहीं जा रहे हैं बल्कि आंख सेंकने जा रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव लगातार दावा कर रहे हैं कि नीतीश की तबीयत ठीक नही हैं और वह थक चुके हैं। सरकार कुछ अधिकारी चला रहे हैं।

600 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और शुरुआत

बेगूसराय में CM 600 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले हैं। उनका मुख्य कार्यक्रम मटिहानी प्रखंड के मनियप्पा में है, जहां वह कई योजनाओं की शुरुआत की। साथ ही जीविका के लगाए स्टॉल का निरीक्षण भी किया। इसके अलावा मनियप्पा में नवनिर्मित तालाब का उद्घाटन किया और इसमें बीज छोड़े।

समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के स्टॉल का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 8वीं यात्रा है, लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है, जब तीन जगह पर दो-दो हेलीपैड बनाए गए हैं।

प्रगति यात्रा के दौरान बेगूसराय में सीएम ने कई योजनाओं की शुरुआत की।
तेजस्वी बोले- CM हैं, स्त्री परिधान वैज्ञानिक’ मत बनिए

बेगूसराय में लड़कियों के कपड़े को लेकर सीएम के बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा- ‘पहले बिहार की बेटियां कपड़े ही नहीं, स्वाभिमान, स्वावलंबन और सम्मान भी पहनती थीं नीतीश कुमार जी।’

तेजस्वी ने सोशल मीडिया X पर सीएम के बयान वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा-

QuoteImage
‘स्त्री परिधान वैज्ञानिक’ मत बनिए’! आप CM हैं वूमन फैशन डिजाइनर नहीं। ‘स्त्री परिधान विशेषज्ञ’ बनकर अपनी घटिया सोच का प्रदर्शन बंद कीजिए। ये बयान नहीं, बिहार की आधी आबादी का सीधा अपमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024