Headlines

राहुल गांधी दिल्ली AIIMS के बाहर मरीजों से मिले:लिखा- ये इलाज की आस में फुटपाथ पर सो रहे, केंद्र-AAP सरकार दोनों नाकाम

राहुल गांधी दिल्ली AIIMS के बाहर मरीजों से मिले:लिखा- ये इलाज की आस में फुटपाथ पर सो रहे, केंद्र-AAP सरकार दोनों नाकाम

नई दिल्ली1 घंटे पहले
राहुल गांधी ने दिल्ली में मरीजों से मुलाकात की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। – Dainik Bhaskar
राहुल गांधी ने दिल्ली में मरीजों से मुलाकात की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार देर रात दिल्ली में AIIMS के बाहर मरीजों से मिले। राहुल ने मरीजों से उनका हाल-चाल जाना। साथ ही जिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा, उसके बारे में पूछा।

राहुल ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा- बीमारी का बोझ, ठिठुराने वाली सर्दी, और सरकारी असंवेदनशीलता – आज AIIMS के बाहर उन मरीजों और उनके परिवारों से मिला, जो दूर-दराज से इलाज की आस में आए हैं।

इलाज की राह में वो सड़कों, फुटपाथ और सब-वे पर सोने को मजबूर हैं – ठंडी जमीन, भूख, और असुविधाओं के बीच भी बस उम्मीद की एक लौ जलाए बैठे हैं। केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों, जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रही हैं।

राहुल गांधी की 8
दिल्ली AIIMS के बाहर बैठे मरीजों से राहुल गांधी ने मुलाकात की।
राहुल ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसमें कई मरीज जमीन पर लेटे हैं।

राहुल ने मरीजों से उनका हाल-चाल पूछा और उनकी समस्याएं
राहुल ने मरीजों के पास जाकर उनकी सेहत को लेकर जानकारी
राहुल गांधी ने कुछ मरीजों की दवाई के पर्चे लिए और उससे जुड़ी जानकारी ली।

राहुल गांधी ने मरीजों की इस हालत का जिम्मेदार केंद्र और आप सरकार को बताया।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मरीजों के तीमारदारों से भी मुलाकात
दिल्ली में कांग्रेस ने सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान किया
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 2 कैंडिडेट की छठी लिस्ट जारी की। इसमें तिमारपुर से लोकेंद्र चौधरी और रोहतास नगर से सुरेशवती चौहान को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इससे पहले बुधवार देर रात कांग्रेस ने 5 कैंडिडेट की पांचवी लिस्ट जारी की थी। 14 जनवरी को कांग्रेस ने चौथी लिस्ट जारी की थी। इसमें 16 नाम थे।

3 जनवरी 2025 को कांग्रेस ने एक उम्मीदवार की घोषणा की थी। इसमें अलका लांबा को कालकाजी विधानसभा से सीएम आतिशी के खिलाफ प्रत्याशी बनाया गया था। अलका और आतिशी दोनों ने ही 14 जनवरी को नॉमिनेशन भरा है। 24 दिसंबर को कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें 26 नाम थे। कांग्रेस ने 12 दिसंबर को पहली लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024