Headlines

दिल्ली चुनाव, भाजपा का संकल्प पत्र जारी:LPG सब्सिडी 500 रुपए, होली-दिवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त; महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए

दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा ने अपने घोषणा पत्र का पहला भाग जारी किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा कि हमारी सरकार आने पर हम मौजूदा दिल्ली सरकार की योजनाओं को बंद नहीं करेंगे। हम उन्हें जारी रखेंगे, लेकिन उनमें से भ्रष्टाचार हटाएंगे।

नड्‌डा ने ऐलान किया कि दिल्ली में महिला समृद्धि के तहत 2500 रुपए दिए जाएंगे। गैस सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही होली-दिवाली पर एक सिलेंडर फ्री दिया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए दिए जाएंगे।

नड्‌डा ने कहा कि दिल्ली में सीनियर सिटिजन को 60-70 साल वालों के लिए पेंशन 2000 से 2500 की जाएगी। 70 साल से ज्यादा वालों, विधवाओं, दिव्यांगों को 3 हजार रुपए मिलेगा, 500 रुपए बढ़ाए गए हैं। वहीं, लोगों को 5 लाख रुपए दिल्ली सरकार की तरफ से एडिशनल कवर दिया जाएगा, कुल 10 लाख रुपए का कवर मिलेगा। 51 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह ऐलान किया है कि चुनाव जीतने के बाद AAP की सरकार स्टूडेंट के लिए बस सेवा फ्री कर देगी। यानी कोई भी स्टूडेंट बस में फ्री सफर कर सकता है। वहीं, मेट्रो में भी स्टूडेंट को 50% छूट मिलेगी।

केजरीवाल ने ऐलान करने से पहले इसके संकेत पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में दे दिए थे। उन्होंने पीएम मोदी से कहा था कि मेट्रो प्रोजेक्ट में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार 50-50 सहयोग करता है। इसलिए किराए में छूट देने के लिए केंद्र का सहयोग जरूरी है।

केजरीवाल ने मोदी को यह चिट्ठी शुक्रवार सुबह लिखी।
दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

लाइव अपडेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024