देश के उत्तरी राज्यों में बर्फबारी के साथ-साथ घने कोहरे का भी असर लगातार बना हुआ है। शुक्रवार सुबह 18 राज्यों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटी। दिल्ली में 117 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुईं। वहीं, 10 कैंसिल की गई। दिल्ली आने वाली 27 ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंची सकीं।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ फिर बर्फबारी से सफेद हो गए हैं। 3 नेशनल हाईवे समेत 200 सड़कें बंद हैं। अकेले शिमला में ही 56 सड़कें बंद हुईं और HRTC की 15 बसें बर्फबारी में फंसी हैं। मौसम विभाग ने कहा कि यहां आज भी बर्फबारी होगी।
मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। दोनों राज्यों के 20 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे इन राज्यों में भी तापमान गिरेगा।
देशभर से मौसम की तस्वीरें…
उत्तराखंड के चमोली में बर्फ के बीच टहलता एक पर्यटक।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम के चारों ओर फैली
हिमाचल प्रदेश की लाहौल-स्पीति घाटी में बर्फबारी के बाद का नजारा।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अटल टनल के इलाके में बर्फबारी की तस्वीर।
