Headlines

मोदी दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे, युवाओं से बात की:प्रोजेक्ट के मॉडल देखे; ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम ने उससे पहले प्रदर्शनी में मौजूद युवाओं से बातचीत की। उनके प्रोजेक्ट मॉडल भी देखे।

यह कार्यक्रम 11 जनवरी से शुरू हुआ है। आज दूसरा दिन है। इसमें देशभर से 3 हजार युवा शामिल हुए हैं। पीएम आज कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

दरअसल, पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2024 को एक लाख गैर-राजनीतिक युवाओं को जन प्रतिनिधि के रूप में राजनीति में लाने की बात कही थी। ये कार्यक्रम उसी का हिस्सा है। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग को मोटिव नेशनल यूथ फेस्टिवल को ट्रेडिशनल तरीके के आयोजित करने की 25 साल पुरानी परंपरा को तोड़ना है।

PM मोदी प्रदर्शनी में पहुंचे, 3 तस्वीरें…

पीएम मोदी ने प्रदर्शनी में युवाओं से उनके प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी ली।

भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में एक लड़की स्वामी विवेकानंद की ड्रेस पहनकर आई।
प्रदर्शनी के दौरान एक महिला ने पीएम मोदी मोदी शॉल पहनाई।

मंडाविया बोले- युवा विकसित भारत के लिए मंथन कर रहे
शनिवार को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा था कि आज विकसित भारत युवा संवाद शुरू हो गया है। मुझे खुशी है कि इसमें भाग लेने वाले 30 लाख युवाओं में से 3 हजार युवाओं का चयन किया गया है। उन्हें आनंद महिंद्रा, अमिताभ कांत और इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ जैसी हस्तियों का मार्गदर्शन मिल रहा है।

3 राउंड में युवाओं का सिलेक्शन, 12 भाषाओं में क्विज हुई थी

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 15 से 29 साल के 3 हजार युवाओं को चुना गया है। इनका सिलेक्शन तीन राउंड में की गई सिक्लेशन प्रोसेस के बाद हुआ था।

पहले राउंड में 12 भाषाओं में विकसित भारत क्विज की गई थी। इसमें 30 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया था।

दूसरे राउंड में क्विज में जीते यूथ को ‘विकसित भारत’ विजन के जुड़े महत्वपूर्ण दस विषयों पर निबंध लिखवाया गया था। इसमें 2 लाख से ज्यादा निबंध पाए गए थे।

तीसरा राउंड में हर राज्य से प्रत्येक थीम में टॉप 25 सिलेक्ट किए गए। इसके बाद राज्यों ने अपने टॉप 3 यूथ को दिल्ली के कार्यक्रम के लिए सिलेक्ट किया।

इनके अलावा विकसित भारत चैलेंज ट्रैक से 1500 पार्टिसिपेंट्स, ट्रेडिशनल ट्रैक से एक हजार पार्टिसिपेंट्स ( स्टेट लेवल फेस्टिवल में चुने गए) और 500 पथ प्रदर्शक शामिल हैं।

…………………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024