दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शनिवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करके क्राउड फंडिंग कैंपेन लॉन्च किया। आतिशी ने कहा- मुझे कालकाजी सीट से चुनाव लड़ना है। मैं यह चुनाव आम आदमी की तरह लड़ना चाहती हूं। चुनाव लड़ने के लिए हमें 40 लाख रुपए की जरूरत है। दिल्ली की जनता 100 रुपए या 1000 रुपए देकर मदद कर सकती है। हमने 2013 में भी ऐसे ही लोगों की मदद से चुनाव लड़ा और जीता था।
आतिशी ने कहा- AAP की ईमानदार राजनीति इसलिए संभव हो पाई, क्योंकि आप ने बड़े बड़े लोगों से चंदा नहीं लिया। CM और मिनिस्टर रहते हुए मैंने कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, लेकिन किसी काम के लिए बड़े-बड़े बिजनेसमैन से मदद नहीं ली। ईमानदारी की राजनीति के लिए हमें हमेशा दिल्लीवालों का सपोर्ट मिला है। इस क्राउड फंडिग के लिए देशभर से सभी लोग हमारी मदद करेंगे।
दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।
दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
लाइव अपडेट्स
29 मिनट पहले
करावल नगर से भाजपा विधायक ने की बगावत, कपिल मिश्रा के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान
करावल नगर विधानसभा से भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट पार्टी से बगावत करते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान किया। भाजपा ने इस सीट से कपिल मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। रविवार को विधायक बिष्ट ने कहा कि वे 17 जनवरी से पहले करावल नगर सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
