Headlines

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सली मार गिराए:नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों से मुठभेड़; ऑटोमेटिक वेपन बरामद, सर्चिंग जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में फोर्स ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। घटनास्थल से तीनों के शव के साथ ऑटोमेटिक वेपन बरामद किए गए हैं। इलाके में सर्चिंग जारी है। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। घटना मद्देड़ इलाके के बन्देपारा क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों को रविवार सुबह से जवानों ने घेर रखा था। मारे गए नक्सलियों में से कुछ DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) कैडर के बताए जा रहे हैं। इस कैडर के नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ में 8 लाख रुपए का इनाम है।

कमेटी के माओवादियों को रविवार सुबह से जवानों ने घेर रखा है। रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है।
नक्सलियों ने जवानों पर की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल पार्क एरिया के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों को माओवादियों के कोर इलाके में ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। वहीं जवान मौके पर पहुंचे। जहां नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

ऑपरेशन जारी

जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि फोर्स ने नक्सलियों को घेर रखा है। फिलहाल नो नेटवर्क जोन होने की वजह से जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि बड़े नक्सली लीडरों की मौजूदगी की सूचना थी। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

अब तक हुए बड़े नक्सली हमलों की टाइमलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024