Headlines

17 राज्यों में घना कोहरा, दिल्ली में 120 फ्लाइट लेट:कानपुर में तापमान 4.4º पहुंचा, हिमाचल में कल से बर्फबारी, MP में बारिश के आसार

देश में तेज सर्दी के साथ-साथ घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह एमपी और यूपी समेत 17 राज्यों में घने कोहरा देखने को मिला। इस कारण कई राज्यों में विजिबिलिटी घटकर जीरो हो गई।

दिल्ली में धुंध के कारण 120 फ्लाइट लेट हुईं। 4 उड़ानों को कैंसिल करना पड़ा। वहीं, कई ट्रेनें भी दिल्ली स्टेशन पर निर्धारित समय से लेट पहुंचीं। उत्तरी रेलवे ने बताया की अब तक 26 ट्रेनें लेट हैं।

यूपी के सभी 75 जिलों में कोहरे छाया हुआ है। नोएडा में विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई। आगरा में ताजमहल 20 मीटर की दूरी से दिखाई नहीं दे रहा था। यहां कानपुर सबसे ठंडा जिला रहा। न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री पहुंचा।

मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में शनिवार और रविवार को बर्फबारी हो सकती है। उधर, कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण ज्यादातर जगहों पर पारा माइनस में चल रहा है।

देश में कोहरे और बर्फबारी की 8 तस्वीरें…

गुरुग्राम में घने कोहरे और ठंड के कारण ट्रेनें लेट हुईं
अमृतसर में धुंध के कारण विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई। यहां कई फ्लाइट्स लेट हुईं।

पटियाला में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी
कुंभ नगरी प्रयागराज में सुबह धुंध छाई रही। धुंध के बीच ही कुंभ की तैयारी की गई।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की डल झील की सतह पर बर्फ की परत जम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024