Headlines

अहमदाबाद के स्कूल में 8 साल की छात्रा को अटैक:कक्षा 3 में पढ़ने वाली बच्ची के सीने में उठा दर्द, बैंच पर बैठते ही जमीन पर गिरी; मौत

अहमदाबाद के थलतेज इलाके के एक नामी स्कूल में 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। सुबह 8 बजे सीढ़ियां चढ़ते वक्त उसके सीने में अचानक दर्द उठा। दर्द के चलते बच्ची लॉबी की बैंच पर बैठ गईं और कुछ ही सेकेंड्स में जमीन पर गिर गई। बच्ची को हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में बच्ची की मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया गया है।

सीढ़ियां चलकर अपने क्लास रूम तक पहुंची थी गार्गी।
मुंबई में रहते हैं बच्ची के माता-पिता
पुलिस ने स्कूल पहुंचकर स्कूल के सारे सीसीटीवी फुटेज जांच के लिए ले लिए हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी स्कूल की जांच की है। फिलहाल शव का सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। बच्ची के माता-पिता फिलहाल मुंबई में हैं,जो अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। बच्ची अहमदाबाद में दादा-दादी के पास ही रहती है।

सीने में दर्द होने के चलते लॉबी की ही बैंच पर बैठ गई थी।
अचानक सीने में उठा था तेज दर्द
स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिष्ठा सिन्हा ने बताया कि तीसरी क्लास की छात्रा गार्गी राणपरा को क्लास में अचानक सीने में दर्द होने लगा था। जिससे वह लॉबी की बैंच पर बैठते ही गिर गई। टीचर्स ने उसे उठाया और 108 एंबुलेंस के लिए कॉल किया। लेकिन, एंबुलेंस के स्कूल तक आने में देरी हो रही थी। इसके चलते उसे स्टाफ कार से जायडस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

बैंच पर बैठते ही जमीन पर गिर पड़ी। आसपास मौजूद टीचर-स्टूडेंट्स मदद के लिए दौड़े।
पूरी तरह स्वस्थ थी गार्गी
उन्होंने आगे बताया कि एडमिशन के दौरान गार्गी की मेडिकल रिपोर्ट भी जमा करवाई गई थी। उसे किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी। गार्गी पूरी तरह स्वस्थ थी। जायडस हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सही बात पता चल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024