छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में कुसुम पावर प्लांट में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। रामबोर्ड गांव में स्थित प्लांट में चिमनी गिरने से 7 से 8 लोग दब गए, जिनमें से अब तक 4 लोगों के मरने की खबर है। मामला सरगांव थाना इलाके का है।
प्लांट प्रशासन ने पहले तो लोगों को अंदर जाने से रोका, लेकिन शोर-शराबे और कर्मचारियों के दबाव के बाद रेस्क्यू टीम को अंदर जाने दिया। रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें…
