Headlines

उमर अब्दुल्ला बोले- I.N.D.I.A ब्लॉक को खत्म कर देना चाहिए:इसमें न एजेंडा, न लीडरशिप; गठबंधन की आखिरी बैठक साढ़े 7 महीने पहले हुई थी

उमर अब्दुल्ला बोले- I.N.D.I.A ब्लॉक को खत्म कर देना चाहिए:इसमें न एजेंडा, न लीडरशिप; गठबंधन की आखिरी बैठक साढ़े 7 महीने पहले हुई थी

नई दिल्ली3
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन को लेकर कोई बैठक नहीं हुई है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को इंडिया अलायंस खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इसकी कोई बैठक नहीं हुई है। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था तो इसे खत्म कर देना चाहिए। इसके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई लीडरशिप।

दिल्ली चुनाव को लेकर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि दिल्ली में क्या चल रहा है। इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि दिल्ली चुनाव से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। जो पार्टी वहां मौजूद हैं वो तय करें कि बीजेपी का मुकाबला किस बेहतर तरीके से किया जा सकता है।

वहीं, उमर के पिता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला ने हम भाजपा के साथ नहीं हैं और न ही हमारा उनसे कोई संबंध है। I.N.D.I.A गठबंधन स्थायी है। यह हर दिन और हर पल के लिए है।

I.N.D.I.A की आखिरी बैठक 1 जून 2024 को हुई थी। उसके बाद हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं।

7 दिसंबर को ममता ने कहा था- INDIA ब्लॉक मैंने बनाया, मौका मिला तो लीड करूंगी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हरियाणा-महाराष्ट्र और उपचुनावों में INDIA ब्लॉक के खराब प्रदर्शन को लेकर 7 दिसंबर को नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था, ‘मैंने INDIA गठबंधन बनाया। इसका नेतृत्व करने वाले इसे ठीक से नहीं चला सकते, तो मुझे मौका दें। मैं बंगाल से ही गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं।’

ममता बनर्जी के बयान का शिवसेना (UBT), सपा ने समर्थन किया था। इस पर भाजपा ने कमेंट किया था, ‘विपक्ष के नेताओं को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। वे अब भी राहुल को राजनीति का कच्चा खिलाड़ी समझते हैं।’

दिल्ली चुनाव में AAP के साथ 3 पार्टियां, कांग्रेस अकेली पड़ी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेली पड़ गई है। AAP को समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना UBT का सपोर्ट मिल चुका है। केजरीवाल ने दोनों नेताओं को समर्थन के लिए शुक्रिया कहा है।

शिवसेना UBT नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले प्रोजेक्ट लॉन्च किए और फिर 5 साल कुछ नहीं किया। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के साथ है।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी। 8 फरवरी को नतीजे आएंगे।

केजरीवाल बोले- दिल्ली में मुकाबला AAP और भाजपा के बीच, I.N.D.I.A ब्लॉक का चुनाव नहीं
​​​​​​​आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा और AAP के बीच सीधा मुकाबला है। यह I.N.D.I.A ब्लॉक का चुनाव नहीं है।

मैं उन सभी पार्टी का तहे दिल से आभार करता हूं, जो मेरा सपोर्ट कर रहे हैं। ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और उद्धव ठाकरे की पार्टियां हमें समर्थन दे रही हैं।

अशोक गहलोत बोले- AAP हमारी विपक्षी, केजरीवाल बोले- सच्चाई बताने के लिए धन्यवाद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में AAP हमारी विरोधी है। केजरीवाल जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं कि उनकी पार्टी दोबारा चुनाव जीतेगी। इस बयान पर केजरीवाल ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का सीक्रेट गठबंधन उजागर हो गया है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव में केजरीवाल के पैंतरे और गणित अलग होता है।
केजरीवाल ने कहा- गहलोत जी, आपने साफ कर दिया कि दिल्ली में AAP कांग्रेस का विपक्ष है। भाजपा पर आप चुप रहे। लोगों को भी यही लग रहा था कि कांग्रेस के लिए AAP विपक्ष है और बीजेपी पार्टनर है। अभी तक आप दोनों के बीच ये सहयोग चोरी-छिपे था। आज आपने इसे सार्वजनिक कर दिया। इस स्पष्टीकरण के लिए दिल्ली की जनता की और से धन्यवाद।

AAP-कांग्रेस दोनों ने कहा था- दिल्ली चुनाव अकेले लड़ेंगे
करीब एक महीने पहले दिल्ली चुनावों में AAP और कांग्रेस के गठबंधन की अटकलें लग रही थीं। तब 11 दिसंबर को X पर पोस्ट करके अरविंद केजरीवाल ने साफ किया था कि आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उसके कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।

इसके कुछ दिन बाद 25 दिसंबर को कांग्रेस नेता अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस की तरफ से आम आदमी पार्टी और भाजपा के खिलाफ 12 पॉइंट का व्हाइट पेपर रिलीज किया था। तब उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए AAP के साथ गठबंधन में आना कांग्रेस की भूल थी, जिसे अब सुधारा जाना चाहिए।

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल को देश का फ्रॉड किंग यानी सबसे बड़ा धोखेबाज बताया था। माकन ने कहा कि अगर केजरीवाल को एक शब्द में परिभाषित करना हो, तो वो शब्द ‘फर्जीवाल’ होगा।

अजय माकन ने कहा-

QuoteImage
मुझे लगता है कि आज दिल्ली की जो हालत है और कांग्रेस जो यहां कमजोर हुई, उसका एक ही कारण है कि हमने 2013 में 40 दिन के लिए AAP को सपोर्ट किया था।

QuoteImage
AAP और BJP के खिलाफ 12 पॉइंट का व्हाइट पेपर रिलीज करते अजय माकन समेत दिल्ली कांग्रेस के अन्य नेता।
AAP और BJP के खिलाफ 12 पॉइंट का व्हाइट पेपर रिलीज करते अजय माकन समेत दिल्ली कांग्रेस के अन्य नेता।
तेजस्वी यादव बोले- INDIA गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक था

INDIA गुट की एक और पार्टी RJD के नेता तेजस्वी यादव ने भी बुधवार को इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया गठबंधन सिर्फ 2024 के लोकसभा चुनाव तक के लिए बना था।’

तेजस्वी यादव बुधवार को कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर बक्सर पहुंचे थे। जहां पत्रकारों ने उनसे दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच बढ़ती तकरार को लेकर सवाल किया।

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘यह अस्वाभाविक नहीं है कि कांग्रेस और आप जैसे दलों में मतभेद हों। गठबंधन का मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना था, और यह गठबंधन उसी लक्ष्य तक सीमित था।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

I.N.D.I.A. ब्लॉक की 6 मीटिंग, पहली नीतीश, आखिरी कांग्रेस ने बुलाई
I.N.D.I.A ब्लॉक बनने के बाद इसकी 6 बैठकें हुई हैं। पहली बैठक 23 जून 2023 को पटना में हुई थी। इसे नीतीश कुमार ने बुलाया था। बाद में नीतीश I.N.D.I.A ब्लॉक छोड़कर NDA में शामिल हो गए थे। आखिरी बैठक 1 जून 2024 को हुई थी। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने 295 सीटें जीतने का दावा किया था।

छठी और आखिरी बैठक
1 जून को I.N.D.I.A ब्लॉक की छठी और आखिरी बैठक ढाई घंटे से ज्यादा चली। खड़गे ने मीटिंग के बारे में बताया- I.N.D.I.ब्लॉक की 295 और उससे ज्यादा सीटें आएंगी। इससे कम तो नहीं आएंगी, ये हमने आकलन किया है। हमारे सभी नेताओं से पूछने के बाद यह आंकड़ा मिला है और इस आंकड़े मे
I.N.D.I.A की बैठक ढाई घंटे चली।
पांचवीं बैठक: सीट शेयरिंग पर पेंच फंसा, ममता-अखिलेश कांग्रेस को ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं

ये मीटिंग 13 जनवरी को वर्चुअली हुई थी। इसमें 28 दलों के 9 नेता जुड़े थे। चेयरपर्सन के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर सहमति बनी, लेकिन संयोजक के नाम पर फैसला नहीं हो सका। मीटिंग के बाद NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा, ‘हमारे बीच चर्चा हुई कि हम जल्द सीट शेयरिंग पर फैसला लेंगे।’ तब JDU भी I.N.D.I. में शामिल था। JDU ने भी सीट शेयरिंग में हो रही देरी से नाराजगी जताई थी। इस बैठक में सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी।

चौथी बैठक: ममता ने PM फेस के लिए खड़गे का नाम दिया

बैठक में राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती समेत कई नेता शामिल हुए।
I.N.D.I.A की चौथी बैठक 19 दिसंबर को दिल्ली के अशोका होटल में हुई थी। इसमें पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने PM चेहरे के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का सुझाव रखा। अरविंद केजरीवाल ने इसका समर्थन किया। यह जानकारी बैठक के बाद MDMK (मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के सांसद वाइको ने दी। हालांकि PM फेस के सवाल पर UP के पूर्व CM अखिलेश यादव ने चुप्पी साध ली।

तीसरी बैठक: 5 कमेटियां बनीं, चुनाव की
मुंबई में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक हुई मीटिंग में अलायंस ने 5 कमेटियों का गठन किया था।
I.N.D.I.A अलायंस की तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त-1 सितंबर को हुई थी। मीटिंग में अलायंस ने 5 कमेटियों का गठन किया था। इनमें कैंपेन कमेटी, कोऑर्डिनेशन/स्ट्रैटजी कमेटी, मीडिया, सोशल मीडिया और रिसर्च कमेटी शामिल हैं। इस बैठक में 28 विपक्षी दलों ने पांच राज्यों में हो चुके चुनाव की रणनीति तैयार की थी।

दूसरी बैठक : गठबंधन का नाम
बेंगुलुरु मीटिंग में गठबंधन को इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस नाम दिया गया था।
विपक्षी एकता की दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई थी। 2024 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष के 26 दल एक साथ आए थे। इस बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम INDIA तय किया गया था। इसका फुल फॉर्म इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस है।

पहली बैठक: नीतीश ने अगुआई की, 15 दल शामिल हुए

विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक पटना में हुई थी। नीतीश कुमार इसके मेजबान थे।
विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक 23 जून 2023 को पटना में हुई थी। इस बैठक की अगुआई बिहार के CM नीतीश कुमार ने की थी। बैठक में विपक्ष के 15 दल शामिल हुए थे। ये बैठक अगले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार का सामना करने के लिए विपक्ष को एक साथ लाने के लिए थी।

लोकसभा चुनाव में INDIA को 234 सीटें मिली थीं
लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A को 234 सीटें मिली हैं। इसमें कांग्रेस की 99, समाजवादी पार्टी की 37 और तृणमूल कांग्रेस की 29 सीटें शामिल हैं। बहुमत का आंकड़ा 272 है। वहीं, महाराष्ट्र चुनाव में INDIA ब्लॉक को कांग्रेस लीड कर रही थी। विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) की 288 में से सिर्फ 45 सीटें आईं। भाजपा गठबंधन को 230 सीटें मिलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024