Headlines

PM बोले- दिल्ली की सरकार आपदा से कम नहीं:हर मौसम को आपदा काल बना दिया; इनका काला चिठ्ठा खोला तो मुझ पर भड़कने लगे

PM बोले- दिल्ली की सरकार आपदा से कम नहीं:हर मौसम को आपदा काल बना दिया; इनका काला चिठ्ठा खोला तो मुझ पर भड़कने लगे

नई दिल्ली6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रोहिणी में जापानी पार्क में रैली को संबोधित किया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले PM मोदी रविवार को रोहिणी पहुंचे। यहां मोदी ने जापानी पार्क में करीब 35 मिनट का भाषण दिया। पीएम ने दिल्ली की AAP सरकार को एक बार फिर आपदा सरकार बताया।

मोदी ने केजरीवाल को शराब घोटाले, स्कूल घोटाले और शीशमहल जैसे मुद्दों पर घेरा। पीएम ने कहा- दिल्ली की आपदा सरकार के पास न कोई विजन है, न दिल्ली वालों की परवाह है। इन्होंने हर मौसम का आपदाकाल बना दिया। जब काला चिठ्ठा सबके सामने उजागर किया तो मुझ पर भड़कने लगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को राजधानी में 12 हजार 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। उन्होंने आज दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ ‘नमो भारत’ कॉरिडोर के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक के सेक्शन का उद्घाटन किया। मोदी का दिल्ली में पिछले 3 दिन में यह तीसरा कार्यक्रम है।

PM मोदी के संबोधन की 8 बड़ी बातें…

1. AAP सरकार पर
पीएम ने कहा- ये भाजपा ही है जो दिल्ली का विकास कर सकती है। बीते 10 साल में दिल्ली ने जिस तरह की राज्य सरकार देखी है। वो किसी आपदा से कम नहीं है। ये अहसास आज दिल्लीवालों को अच्छे से हो चुका है। अब दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है। आपदा नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे। अब दिल्ली विकास की धारा चाहती है। मुझे खुशी है कि दिल्ली का विश्वास भाजपा पर है।

2. शराब घोटाले, स्कूल घोटाले पर
आपदावालों की नीयत और निष्ठा पर ही सवाल है। जनलोकपाल के मुद्दे पर इस पार्टी का जन्म दिया, भ्रष्टाचार हटाना उनका मुख्य मुद्दा था। इस पार्टी के ज्यादातर नेताओं पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के मुकदमे हैं। शराब घोटाला, स्कूल घोटाला, गरीबों के इलाज के नाम पर किसने जनता के पैसे लूटे, प्रदूषण से लड़ाई के नाम पर किसने करोड़ों का खेल किया… आपदा वालों ने। इनका मूल एजेंडा यही था। अनैतिकता के जरिए कारनामें करने वाले दिल्ली में आपदा लाकर तबाही की ओर ले जा रहे हैं।

3. केजरीवाल के घर पर
आपदा सरकार को दिल्ली की चिंता नहीं है। दिल्ली के विकास की चिंता नहीं है। इसलिए आज हर दिल्लीवाला कह रहा है कि आपदा नहीं सहेंगे। बदलकर रहेंगे। ये सिर्फ झूठा आरोप लगाते हैं। शीशमहल इनके झूठ का उदाहरण है। कोविड के वक्त ये शीशमहल बनवा रहे थे। आज लोग इन्हें आपदा कहते हैं। ये मुझ पर भड़क रहे हैं। देखिए दिल्ली का क्या हाल बना रखा है। गर्मी आती है तो पीने के पानी के लिए मारामारी, बरसात आती है तो जलभराव, सर्दी आती है तो प्रदूषित हवा में सांस लेना मुश्किल। दिल्ली के लिए इन लोगों ने हर सीजन, हर मौसम आपदा काल बना दिया है।

4. तीसरी बड़ी इकोनॉमी पर

पीएम ने कहा- दिल वालों की दिल्ली का ये उत्साह ये उमंग, ये हौसला वाकई अद्भुत है। आप सभी का अभिनंदन। हम 2025 में हैं। यानी एक चौथाई सदी गुजर गई है। इस दौरान दिल्ली में नवजवानों की 2 या 3 पीढ़ी जवान हो चुकी हैं। आने वाले 25 साल भारत के भविष्य के लिए दिल्ली के भविष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। ये 25 साल भारत को विकसित राष्ट्र बनते हुए देखेंगे। अपनी आंखों के सामने, विकसित भारत की ये यात्रा हम देख पाएंगे। हम उसके भागीदार होंगे। ये भारत को आधुनिकता के एक नए दौर से गुजरते हुए देखेंगे। विकसित भारत के इस सफर का एक बहुत बड़ा पड़ाव जल्द ही आने वाला है। जब भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा।

5. डबल इंजन सरकार पर
केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली की सुरक्षा के लिए, स्वास्थ्य के लिए, विकासकार्यों के लिए 75 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा दिए हैं। हम दिल्ली को दुनिया की ऐसी राजधानी बनाना चाहते हैं, जिसमें भारत की विरासत का विराट स्वरूप दिखे। दिल्ली को ऐसे विकास की जरूरत है, जो दुनिया के लिए अर्बन डेवलपमेंट का मॉडल बने। ये तभी हो सकता है, जब दिल्ली में केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा सरकार काम करे।

6. दिल्ली के भविष्य पर
दिल्ली में भाजपा ने अपने बेहतरीन उम्मीदवार उतारे हैं। मैं सभी उम्मीदवारों से कहूंगा कि दिल्ली का दिल जीतने का सबसे स्वर्णिम अवसर है। जुड़ जाइए और खूब मेहनत कीजिए और दिल्ली को आपदा से मुक्ति दिलाइए। अपनी दिल्ली को दुनिया के कई शहरों में से एक बनाना हमारा संकल्प है। दिल्ली गरीब और मिडिलक्लास के सपनों को पूरा करने वाला शहर बनेगा। नौजवानों के लिए नए भविष्य के निर्माण का शहर बनेगा। स्पोर्ट्स से लेकर स्टार्टअप तक नौजवानों के लिए खुला मैदान और अवसरों का असीम आसमान हो, इसके लिए भाजपा समर्पण के साथ काम करने में जुटी है।

7. केंद्र की योजनाओं पर
आज भी दिल्ली को आधुनिक बनाने के जितने भी काम हैं, वो केंद्र की भाजपा सरकार ही कर रही है। दिल्ली में जो बड़े-बड़े प्रोजेक्ट, संस्थान और संस्थाएं हैं, उनका जिम्मा केंद्र सरकार के पास है। जैसे दिल्ली मेट्रो चप्पे-चप्पे तक पहुंची तो ये काम केंद्र सरकार ने किया। बीते एक दशक में दिल्ली एनसीआर में मेट्रो नेटवर्क दोगुने से भी ज्यादा हो चुका है। आज जनकपुरी और कृष्णापार्क के लिए भी मेट्रो शुरू हो चुकी है। रिठाला, नरेला, कोंडली कॉरिडोर पर भी काम शुरू हुआ। नमो रेल प्रोजेक्ट केंद्र सरकार बना रही है।

8. पिछले चुनावों पर
देश भी भाजपा पर इतना विश्वास जता रहा है। बार-बार अवसर दे रहा है। बीते वर्षों में दिल्ली के लोगों ने देखा है कि नॉर्थ ईस्ट में कमल खिला। पूर्वी भारत में ओडिशा में कमल खिला। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा को पूर्ण बहुमत से चुना है। महाराष्ट्र ने भाजपा को इतिहास का सबसे बड़ा जनादेश दिया है। देश के लोगों ने भी लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है। इसमें दिल्ली ने भी एक बार फिर हमारे सभी सांसदों को अपना आशीर्वाद दिया है। मुझे विश्वास है कि दिल्ली विधानसभा में भी कमल खिलने वाला है।

पूरे प्रोजेक्ट की लागत ₹ 30 हजार करोड़, सालाना 2.5 लाख टन कार्बन उत्सर्जन घटेगा
अभी साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच 42 किमी हिस्से पर नमो भारत रैपिड ट्रेन चल रही है। उद्घाटन के बाद यह हिस्सा बढ़कर 55 किमी तक हो जाएगा।

साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर के 13 किलोमीटर लंबे सेक्शन में 6 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत है, जिसमें आनंद विहार स्टेशन भी पड़ता है।

वहीं, न्यू अशोक नगर स्टेशन एलिवेटेड स्टेशन (सड़क से ऊपर किसी पुल पर बनाया गया) है। इस सेक्शन की लागत करीब 4600 करोड़ रुपए है।

पूरे 82 किमी कॉरिडोर की अनुमानित लागत 30,274 करोड़ रुपए है। इस प्रोजेक्ट के जून, 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।

अनुमान है कि कॉरिडोर के चालू हो जाने पर सड़कों से एक लाख से ज्यादा निजी वाहन हट जाएंगे और कार्बन उत्सर्जन में सालाना 2.5 लाख टन की कमी आएगी।

100 kmph की रफ्तार से चलती है नमो भारत ट्रेन
अभी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से मेरठ आने में करीब डेढ़ घंटे लगते हैं। वहीं, इस प्रोजेक्ट के पूरे होने पर यह सफर सिर्फ 55 मिनट में पूरा हो सकेगा।

रैपिड ट्रेन करीब 100 kmph की रफ्तार से चलती है। हालांकि इसे 180 kmph की गति से चलने के लिए डिजाइन किया गया है।

उद्घाटन के बाद शाम 5 बजे से हर 15 मिनट पर नमो भारत ट्रेन मेरठ साउथ के लिए चलेंगी।

दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ तक स्टैंडर्ड कोच का किराया 150 रुपए और प्रीमियम कोच का किराया 225 रुपए है।

दिल्ली में पिछले 2 दिन में PM के दो कार्यक्रम…

4 जनवरी: दिल्ली में भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का इनॉगरेशन

4 जनवरी को पीएम ने दिल्ली के भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का इनॉगरेशन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा- पहले हमारे देश के सीमावर्ती गांवों को लेकर सोच क्या थी। उन्हें देश का आखिरी गांव कहा जाता था। हमने ये सोच बदली। ग्रामीण भारत महोत्सव 4 से 9 जनवरी तक चलेगा। महोत्सव की थीम ‘विकसित भारत 2047 के लिए एक बेहतरीन ग्रामीण भारत का निर्माण’ रखी गई है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024