Headlines

दिल्ली चुनाव- कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 26 नाम:जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के सामने फरहाद सूरी को टिकट; अब तक 47 उम्मीदवारों का ऐलान

दिल्ली चुनाव- कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 26 नाम:जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के सामने फरहाद सूरी को टिकट; अब तक 47 उम्मीदवारों का ऐलान

नई दिल्ली2 मिनट पहले

मंगलवार सुबह दिल्ली में CEC की बैठक हुई। इसमें दिल्ली चुनाव के कैंडिडेट फाइनल किए गए। (फाइल)
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 26 नाम हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने मंगलवार को बैठक की थी। INDIA गठबंधन में सहयोगी पार्टियां कांग्रेस और AAP इस चुनाव में आमने सामने हैं।

जंगपुरा सीट पर फरहाद सूरी को टिकट दिया गया है। यहां से AAP के मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बाबरपुर सीट से AAP के गोपालराय के खिलाफ हाजी मोहम्मद इशराक खान को उतारा गया है।

शकूर बस्ती से सत्येंद्र जैन के खिलाफ सतीश लूथरा, मेहरौली से नरेश यादव के खिलाफ पुष्पा सिंह को टिकट दिया गया है। महरौली सीट से कैलाश गहलोत विधायक थे। हाल ही में AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस की पहली लिस्ट में 21 नाम जारी किए गए थे। नई दिल्ली सीट से AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में चुनाव हो सकते हैं। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी, 2025 को खत्म हो रहा है। 2020 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 और 2015 में 67 सीटें जीती थीं।

नई दिल्ली सीट से केजरीवाल 3 बार चुनाव लड़े, तीनों बार जीते

केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से 2013 में उस समय की मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित को 25,864 हराया था। भाजपा के विजेंदर कुमार तीसरे नंबर पर रहे थे। 2015 में भाजपा की नूपुर शर्मा दूसरे नंबर पर थीं। तीसरे नंबर पर रहीं कांग्रेस की किरन वालिया को सिर्फ 4781 वोट मिले थे। 2020 में भाजपा के सुनील कुमार को 21,697 वोट से हराया था। कांग्रेस के रोमेश सभरवाल तीसरे नंबर पर रहे थे।

एक दिन पहले केजरीवाल ने कहा था- AAP अकेले चुनाव लड़ेगी

एक दिन पहले केजरीवाल ने चुनाव को लेकर AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा है कि AAP अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उसके कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।

दरअसल, बुधवार को यह खबर सामने आई थी कि AAP दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 15 सीट देने पर विचार कर रही है, लेकिन केजरीवाल ने X पर पोस्ट के जरिए गठबंधन की बात को नकार दिया।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कांग्रेस के साथ अलायंस की अटकलों को खारिज कर दिया।
राघव चड्ढा ने भी अलायंस की खबरों को निराधार बताया

AAP राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आने वाला दिल्ली चुनाव आम आदमी पार्टी अपने संगठन की ताकत और राजनीतिक बलबूते पर लड़ेगी। कांग्रेस और AAP के बीच अलायंस की खबरें निराधार हैं। AAP दिल्ली के पिछले तीन चुनाव अपने बलबूते पर लड़ती, जीतती और सरकार बनाकर उसे चलाती आई है।

AAP के सभी 70 प्रत्याशी घोषित, 26 के टिकट कटे

AAP ने 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच यानी 25 दिनों में कुल 4 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इस बार 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 4 विधायकों की सीट बदली गई है। 2020 चुनाव में 27 सीटों पर AAP जबकि 4 पर भाजपा के विधायक थे।

पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवार घोषित

AAP की पहली लिस्ट 21 नवंबर को आई थी, जिसमें 11 उम्मीदवारों के नाम थे। इसमें भाजपा-कांग्रेस से आए 6 लोगों को टिकट दिया गया है। इनमें भाजपा के 3 और कांग्रेस के 3 चेहरे शामिल हैं।

AAP के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
AAP ने 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 17 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। 3 प्रत्याशियों की सीट बदली गई है। मनीष सिसोदिया को जंगीपुरा से, राखी बिड़लान को मादीपुर सीट दी गई है। हाल ही में शामिल हुए अवध ओझा पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे।

AAP ने मनीष सिसोदिया की पटपड़गंज सीट अवध ओझा को दी है।
तीसरी लिस्ट में 1 नाम, नजफगढ़ से तरुण यादव को टिकट

AAP ने 13 दिसंबर को तीसरी लिस्ट जारी की थी।
AAP की चौथी और आखिरी लिस्ट में 38 नाम शामिल

AAP ने शकूर बस्ती से सत्येंद्र जैन को और बाबरपुर से गोपाल राय को टिकट दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024