त्रिपुरा भाजपा में चल रहे संगठन के चुनाव में 45 साल से ज्यादा उम्र के नेता भाजपा मंडल अध्यक्ष नहीं बन पाएंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवान दास ने कहा की ऐसे मंडल अध्यक्ष जो अपना 2 कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, उन्हें भी फिर से मौका नहीं दिया जाएगा। इसके पीछे भाजपा का तर्क है संगठन को मजबूत करने के लिए नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।
त्रिपुरा भाजपा में 45+ वाले नेता नहीं बनेंगे मंडल अध्यक्ष, नए कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा
