Headlines

पंजाब थाना बम कांड में 3 आतंकी गिरफ्तार:खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के सदस्य, काठगढ़ में फेंके थे हैंड ग्रेनेड, जर्मनी-ब्रिटेन से मिले थे आदेश

पंजाब के नवांशहर में थाना काठगढ़ के अंसार पुलिस चौकी पर हुए हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युगप्रीत सिंह उर्फ ​​युवी, जसकरण सिंह और हरजोत सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पंजाब पुलिस के डीजीपी द्वारा की गई पोस्ट।
जर्मनी, यूके और अन्य देशों से मिल रहे थे निर्देश

वे खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) मॉड्यूल के सदस्य हैं। इनका नियंत्रण जर्मनी, यूके और अन्य देशों में बैठे हैंडलर्स के पास था। उनसे आदेश मिलने के बाद आरोपियों ने नवांशहर के काठगढ़ थाने पर हमला किया। पिछले छह महीने में इस मॉड्यूल को 4.5 लाख रुपये की फंडिंग मिली है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों को यह ग्रेनेड 28 नवंबर को जालंधर के पास एक डेड लेटर बॉक्स से मिला था। जिसके बाद 2 दिसंबर को एसबीएस नगर पुलिस चौकी पर उक्त ग्रेनेड फेंका गया।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा- पुलिस जल्द ही तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। वहीं, हैंड ग्रेनेड पहुंचाने वाले आरोपियों की पहचान के लिए पंजाब पुलिस की अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024