यूपी, पंजाब, केरल में उपचुनाव की तारीख बदली:14 सीटों पर अब 13 की जगह 20 नवंबर को वोटिंग, त्योहारों की वजह से शेड्यूल बदला
उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख बदल गई है। चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया कि तीनों राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 23 नवंबर को ही आएंगे।
चुनाव आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 9, पंजाब की 4 और केरल की 1 विधानसभा सीटों पर अब 20 नवंबर को वोटिंग होगी। तारीखों में बदलाव भाजपा, कांग्रेस, RLD और बसपा की मांग पर की गई है।
इन पार्टियों का कहना था कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व है। वहीं, केरल में 13 से 15 नवंबर तक कलपाथि रास्थोलसेवम मनाया जाएगा। इससे वोटिंग पर असर पड़ता।
20 नवंबर को ही महाराष्ट्र विधानसभा की 288 और झारखंड की 38 सीटों पर चुनाव होंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर इसी दिन उपचुनाव है।
11 राज्यों की 33 सीटों पर तारीख में बदलाव नहीं चुनाव आयोग के आज की घोषणा में 11 राज्यों की 33 सीटों पर तारीख में बदलाव नहीं किया गया है। यानी यहां 13 नवंबर को ही वोटिंग होगी। इसी दिन झारखंड विधानसभा की 43 सीटों पर मतदान होंगे। इसके साथ ही केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र-झारखंड के साथ 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की थी।
क्यों खाली हुई सीटें: 42 सांसद बने, 3 का निधन 48 विधानसभा सीटों में से 42 के विधायक सांसद बने हैं। इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के 11, भाजपा के 9, सपा- टीएमसी के 5-5 और अन्य दलों के 12 विधायक शामिल हैं। बाकी 6 में से तीन सीटें निधन से खाली हुईं। सपा विधायक के जेल जाने से, सिक्किम में 2 के इस्तीफे और मध्य प्रदेश में एक विधायक के पार्टी बदलने से सीट खाली हुई। केरल की वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट कांग्रेस सांसद के निधन से खाली हुई है।
2 राज्यों की लोकसभा सीटों पर उपचुनाव
राज्यों में विधानसभा उपचुनाव का समीकरण
उत्तर प्रदेश: 9 में से 6 सीटों पर सपा का कब्जा था, 3 सीटें बीजेपी के पास थीं
यूपी की जिन 9 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें 6 सीट पर सपा का कब्जा था, 3 सीट बीजेपी के पास थीं। एक सीट निषाद पार्टी के पास थी। सपा अब तक 6, जबकि बसपा 5 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।
भाजपा ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, लेकिन दो दिन पहले दिल्ली में हुई बैठक में 9 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया गया है। एक सीट RLD को दी जाएगी। अयोध्या की मुल्कीपुर सीट पर उपचुनाव नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें ….
