Headlines

आगरा में एयरफोर्स का मिग-29 विमान क्रैश:पंजाब से उड़ान भरी थी, जमीन पर गिरते ही आग लगी; दोनों पायलट इजेक्ट हुए

आगरा में सोमवार को एयरफोर्स का मिग-29 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। उड़ते वक्त ही विमान में आग लग गई। पलक झपकते ही आग का गोला बना विमान खेत में आ गिरा। हादसे के वक्त विमान में 2 पायलट थे। दोनों आग लगने से चंद सेकंड पहले ही विमान से कूदकर बाहर निकल आए।

विमान कागारौल के सोंगा गांव के पास खाली खेत में गिरा है। एयरफोर्स ने विमान हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस विमान ने आगरा के खेड़िया हवाई पट्‌टी से उड़ान भरी थी। हालांकि, इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हो पाई है।

एयरफोर्स के अफसर, डीएम और पुलिस मौके पर पहुंच रही है। अभी जहां विमान गिरा है वहां पर ग्रामीण इकट्ठा हैं।

एयरक्राफ्ट पंजाब के आदमपुर से रुटीन एक्सरसाइज के लिए आगरा जा रहा था। हादसे की कोर्ट ऑफ इंक्वारी के आदेश दिए गए हैं।

विमान के क्रैश होने की तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024