दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पूर्व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमले का दावा किया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम दिल्ली के विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा कार्यक्रम में केजरीवाल पर बीजेपी वालों ने हमला कराया। उन्होंने X पोस्ट में कहा- जब ED, CBI और जेल से भी बात नहीं बनी, तो अब भाजपा वाले अरविंद केजरीवाल पर हमले करवा रहे हैं। अगर केजरीवाल जी को कुछ भी होता है, तो उसके लिए भाजपा सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी।
AAP के मंत्री सौरभ भारद्वाज का आरोप- भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला कराया
