Headlines

जयपुर में RSS कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला, VIDEO:मंदिर में जागरण के दौरान विवाद, 10 घायल; लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम

जयपुर में RSS कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला, VIDEO:मंदिर में जागरण के दौरान विवाद, 10 घायल; लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम

जयपुर2 घंटे पहल

जयपुर में एक मंदिर के जागरण में गुरुवार रात चाकूबाजी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े 10 लोग घायल हो गए। ​​​​हमलावरों ने चाकू से लोगों के पेट और छाती पर वार किए।

हमले से गुस्साई भीड़ दिल्ली-अजमेर हाईवे पर पहुंची और जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर रात करीब डेढ़ बजे जाम खुलवाया। आक्रोशित भीड़ ने हमलावरों के घर पर पथराव किया।

चाकूबाजी में घायल लोगों को SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और विधायक गोपाल शर्मा हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों की जानकारी ली। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

सबसे पहले 3 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम…

मंदिर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर जागरण का प्रोग्राम था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला नसीब चौधरी और उसका बेटा भीष्म चौधरी वहां आए। इन लोगों ने प्रसाद की खीर को लात मारकर गिरा दिया।
हमलावर नसीब चौधरी ने मंदिर में मौजूद लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की।
हमलावर के साथ आए उसके बेटे को मंदिर में मौजूद लोगों ने पकड़कर नीचे गिरा दिया।

कहासुनी के बाद आरोपियों ने चाकू से हमला किया करणी विहार पुलिस के अनुसार इलाके के मंदिर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार रात 10 बजे जागरण का प्रोग्राम था। इसके बाद प्रसाद की खीर बांटने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले पिता नसीब चौधरी और बेटे भीष्म चौधरी ने आपत्ति जताई। कहासुनी के दौरान ही उन्होंने अपने साथियों को बुला लिया और चाकू से हमला कर दिया।

वह मंदिर, जहां पर गुरुवार रात को जागरण का कार्यक्रम था।

पेट-छाती पर किए चाकू से वार लोगों का कहना था कि हमारा शांतिपूर्ण प्रोग्राम चल रहा था। जबरन स्थिति को बिगाड़ा गया और चाकूबाजी की गई। हमलावरों ने चाकू से लोगों के पेट और छाती पर वार किए हैं। घायलों में शंकर बागड़ा, मुरारीलाल, राम पारीक, लाखन सिंह जादौन, पुष्पेंद्र और दिनेश शर्मा सहित अन्य का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

करणी विहार थाने के बाहर रात करीब 2 बजे तक भीड़ जुटी रही। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की समझाने पर मामला शांत हुआ।

थाने का किया घेराव आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने थाने का भी घेराव किया। आक्रोशित भीड़ में से कुछ लोगों ने हमलावरों के घरों पर भी पथराव कर दिया था। पथराव में हमलावरों के घर में खड़ी कार के कांच टूट गए थे। मौके पर रात को ही अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया और समझाइश की गई। हमला करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वहीं, अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह मौके पर शांति है और मामले की जांच की जा रही है।

एसएमएस अस्पताल में भर्ती चाकूबाजी में घायल लोग।

एडिशनल कमिश्नर (फर्स्ट) कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया-

QuoteImage

मंदिर के पास वाले मकान में नसीब चौधरी परिवार सहित रहता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मंदिर में जागरण के दौरान पहुंचे पिता-पुत्र ने वहां मौजूद लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। प्रॉपर्टी का काम करने वाला नसीब चौधरी पहले जेल भी जा चुका है। दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

QuoteImage

हमलावर नसीब चौधरी के घर में लोगों ने रात को पथराव कर दिया था। पथराव में कार के कांच टूट गए थे।

मंदिर परिसर में लगे कैमरों से फुटेज खंगाल रहे एडिशनल कमिश्नर (फर्स्ट) ने बताया- मंदिर परिसर में लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। फुटेज में मंदिर परिसर में नसीब चौधरी और उसका बेटा भीष्म चौधरी नजर आ रहे हैं। मंदिर परिसर में घुसते समय भीष्म चौधरी के हाथ में चाकू और लाठी दिखाई दे रही है। हथियार लेकर पहुंचने की वजह को लेकर पूछताछ की जा रही है। पिता-पुत्र के साथ ही एक महिला भी मंदिर में दिखाई दे रही है। महिला की भी भूमिका के बारे में जानकारी की जा रही है।

SMS में एडमिट घायलों से मिलने के लिए गुरुवार रात को ही मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा भी पहुंचे।

असामाजिक तत्वों ने कब्जा कर रखा था स्थानीय भाजपा पार्षद पीयूष किराडू ने कहा- असामाजिक तत्वों ने लंबे समय से मंदिर परिसर में कब्जा कर रखा था। ऐसे में अब हम लोग यही मांग कर रहे हैं कि प्रशासन न सिर्फ मंदिर परिसर से अवैध अतिक्रमण को हटाए। बल्कि, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024