Headlines

झारखंड विधानसभा चुनाव; BJP जारी कर सकती है पहली लिस्ट:25 सीटों पर नाम फाइनल, 68-70 सीटों पर पार्टी उतारेगी उम्मीदवार, पार्टी मुख्यालय से घोषणा होगी

झारखंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। बीजेपी आज 25 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कुल 81सीटों में से इस बार बीजेपी 68-70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इनमें 60 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं। बाकी की कुछ सीटें अपनी सहयोगी पार्टी जदयू और आजसू के लिए भी छोड़ी जाएंगी। वहीं, लोजपा से भी बात चल रही है।

केंद्रीय चुनाव समिति में लिस्ट फाइनल

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नामों की लिस्ट फाइनल की है। इससे पहले प्रदेश के नेताओं और केंद्रीय नेताओं ने सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की एक सूची तैयार कर ली थी। इस सूची को प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने भाजपा मुख्यालय में हुई केंद्रीय समिति की बैठक में रखा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने लगभग दो घंटे तक इस लिस्ट पर चर्चा की।

आजसू नौ और जदयू दो सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इस बात की जानकारी असम के CMहिमंता बिस्वा सरमा ने बीते दिन रांची में हुई पार्टी मीटिंग के बाद दी थी। तब उन्होंने सीटों की हिस्सेदारी का अनुमान बताया था।

बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जल्द आएगी

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि ‘CEC की बैठक में उम्मीदवारों पर विचार किया गया। थोड़ा इंतजार कीजिए, आपको पता चल जाएगा कि इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हमारे कौन से उम्मीदवार कहां से चुनाव लड़ेंगे। हम पहले ही बता चुके है कि चुनाव की घोषणा के 48 घंटे के अंदर हमारे उम्मीदवारों की सूची आ जाएगी। हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए NDA मिलकर लड़ेगा।’

झारखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी

वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने कहा कि ‘बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। पार्टी जहां से कहेगी हम वहां से चुनाव लड़ेंगे। हम हर जगह से तैयार हैं। सभी लोग पूरी ताकत के साथ तैयार हैं। प्रदेश में बीजेपी का अच्छा प्रदर्शन होगा और सरकार बनेगी।’

बीजेपी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ काम में जुट जाएंगे

झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ‘हमारी बैठक हो चुकी है। हमने केंद्रीय चुनाव समिति को झारखंड की राजनीतिक स्थिति और उम्मीदवारों के बारे में जानकारी दे दी है। अब केंद्र को फैसला लेना है। पार्टी हमेशा चुनाव के लिए तैयार है। हम हमेशा जनता के लिए काम करते हैं। चुनाव की घोषणा हो चुकी है। अब कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ काम में जुट जाएंगे। सीटों को लेकर 1 से 2 दिनों में फैसला हो जाएगा।’

भाजपा के उम्मीदवारों की संभावित लिस्ट

BJP की ओर से फिलहाल उम्मीदवारों की कोई आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर सहमति बनी है-

झारखंड में फर्स्ट टाइम वोटर्स 11.84 लाख

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। झारखंड में 2 फेज में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। झारखंड विधानसा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024