Headlines

बहराइच हिंसा में 11 FIR, 50 गिरफ्तार, 1000 अज्ञात:कर्फ्यू जैसे हालात; सपा सांसद बर्क बोले- यूपी में लागू हो राष्ट्रपति शासन

बहराइच में भड़की हिंसा का बुधवार को चौथा दिन है। हिंसा प्रभावित पूरे इलाके में फोर्स तैनात है। महराजगंज, जहां से हिंसा की शुरुआत हुई वहां 2 किमी इलाके में पूरी मार्केट बंद है। प्रशासन ने लोगों से दुकानें खोलने की अपील की, लेकिन डर की वजह से अभी कोई खोल नहीं रहा है।

जिले में इंटरनेट को दो दिन यानी गुरुवार तक के लिए और बंद कर दिया गया। पुलिस लोगों को आने-जाने से रोक नहीं रही है। महसी और हरदी तहसील के प्रभावित इलाकों में ज्यादातर घरों में महिलाएं हैं। पुरुष फरार हैं।

हिंसा में अब तक 11 FIR दर्ज की गई है। अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। FIR में 1000 अज्ञात हैं। इधर, सपा नेता लाल बिहारी यादव ने कहा- बहराइच में मारे गए राम गोपाल मिश्रा की गलती की वजह से हिंसा भड़की। यह बड़ी साजिश का हिस्सा लग रहा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा-उपचुनावों की घोषणा के बाद भाजपा हिंदू-मुस्लिम दंगे भड़काने की साजिश कर रही है।

बहराइच हिंसा के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024