पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 20-22 साल की लड़की का शव मिला। आरोप है कि लड़की का रेप और फिर मर्डर किया गया। लड़की का चेहरा भी जलाने की कोशिश की गई है।
घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव है। कांग्रेस और CPM ने पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया और पोस्टमॉर्टम की मांग की। इसके बाद बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने अभी लड़की की पहचान की पुष्टि नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि लड़की कृष्णानगर कस्बे की रहने वाली है। 12वीं में पढ़ रही थी। उसका परिवार फूल बेचने का काम करता है।
लड़की को बॉयफ्रेंड ने बुलाया था रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि लड़की मंगलवार शाम अपने बॉयफ्रेंड राहुल बसु (22) के साथ घूमने गई थी। राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। लोकल पुलिस ने बताया कि लड़की का बॉयफ्रेंड से झगड़ा चल रहा था। मंगलवार शाम राहुल ने उससे मुलाकात के लिए कहा। यह भी कहा कि वो किसी को बताए नहीं।
हत्या कहीं और हुई, बॉडी पूजा पंडाल के पास फेंकी इसके बाद लड़की बिना परिवारवालों को बताए मिलने चली गई। जब वह 9 बजे तक घर नहीं लौटी तो दादी ने उसके माता-पिता को कॉल किया। अगली सुबह उसकी बॉडी मिली। उसका चेहरा जलाया गया था और पहचान नहीं हो पा रही थी। आशंका है कि लड़की की हत्या कहीं और की गई। इसके बाद बॉडी को पूजा पंडाल के पास फेंक दिया गया। पीड़ित के परिवार ने आरोप लगाया है कि रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी है।
अक्सर लड़की के घर ठहरता था बॉयफ्रेंड रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल बसु अक्सर लड़की के घर ठहरता था। घटना वाले दिन जब लड़की के परिवारवालों ने उसे फोन किया तो उसने कहा कि लड़की सोर रही है। इसके बाद वह परिवारवालों को भलाबुरा कहने लगा। अगली सुबह जब परिवारवाले राहुल के घर गए और सवाल किया तो वो उन्हें भटकाने लगा। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई।
पिछले 10 दिन में पश्चिम बंगाल में रेप और मर्डर की दो वारदातें…
1. साउथ 24 परगना के जयनगर में 10 साल की बच्ची से रेप-मर्डर
पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना के जयनगर में 5 अक्टूबर को 10 साल की बच्ची का शव मिला था। वह चौथी क्लास की छात्रा थी। परिवार ने बच्ची से रेप के बाद मर्डर का आरोप लगाया। घटना के विरोध में भीड़ ने पुलिस चौकी में आग लगा दी और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया था।
इस मामले की जांच के लिए ममता सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। एक अधिकारी ने बताया कि SIT का नेतृत्व बरुईपुर के पुलिस अधीक्षक पलाश चंद्र ढाली करेंगे। पुलिस ने इस मामले में अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
