Headlines

कांग्रेस ने लोकसभा-विधानसभा चुनावों में 585 करोड़ रुपए खर्च किए:चुनाव आयोग को बताया- स्टार कैंपेनर्स की हवाई यात्रा में 105 करोड़ खर्च हुए

लोकसभा चुनाव 2024 और आंध्र, अरुणाचल, ओडिशा, सिक्किम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 585 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। पार्टी ने 20 मार्च से 1 जून तक हुए कुल 5 चुनावों के खर्च का ब्योरा चुनाव आयोग को सौंपा है।

रिपोर्ट में कांग्रेस ने बताया कि 585 करोड़ में से 410 करोड़ रुपए ऐड और मीडिया कैंपेन पर खर्च किए गए हैं। वहीं, 46 करोड़ रुपए सोशल मीडिया और ऐप के वर्चुअल कैंपेन के लिए खर्च किए गए हैं।

दरअसल, सभी पार्टियों को अपना चुनावी खर्च का ब्योरा चुनाव आयोग को रिजल्ट घोषित होने के 75 से 90 दिनों के अंदर देना होता है।

समय सीमा खत्म होने पर भी जब पार्टियां जानकारी नहीं देती है तो चुनाव आयोग पार्टियों को नोटिस भेजता है, जिसका पार्टियां महीनों तक जवाब नहीं देती हैं।

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट की घोषणा 4 जून को हुई थी। मंगलवार 8 अक्टूबर को 124 दिन हो चुके हैं। अभी तक कांग्रेस के अलावा किसी अन्य पार्टी ने अपना चुनावी खर्च नहीं बताया है।

कांग्रेस ने बैनर-पोस्टर पर खर्च किए 68 करोड़ रुपए चुनाव आयोग को सौंपी रिपोर्ट में कांग्रेस ने बताया कि एड और मीडिया कैंपेन में 410 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इनमें से पोस्टर, बैनर, होर्डिंग और अन्य पब्लिसिटी मटेरियल के लिए 68.2 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

वहीं, स्टार कैंपेनर्स की हवाई यात्रा के लिए पार्टी ने 105 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की हवाईयात्रा का खर्च भी शामिल हैं।

ऐलान के समय कांग्रेस के पास 170 करोड़ रुपए थे कांग्रेस ने बताया है कि चुनाव के ऐलान के समय पार्टी के पास 170 करोड़ रुपए थे। इसके बाद पार्टी के खातों में 539.37 करोड़ रुपए डाले गए हैं। साथ ही 13.76 करोड़ रुपए पार्टी को कैश के रूप में मिले हैं।

कांग्रेस का अकाउंट फ्रीज होने की वजह कांग्रेस पार्टी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 13 फरवरी को 105 करोड़ रुपए के बकाया टैक्स की वसूली के लिए नोटिस भेजा था। डिपार्टमेंट ने कांग्रेस पर 210 करोड़ का जुर्माना लगाया था और बैंक खाते फ्रीज कर दिए थे।

इसके बाद कांग्रेस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पर आरोप लगाया था कि भाजपा के इशारों पर खातों को फ्रीज किया जा रहा है। इनकम टैक्स की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेता और वकील विवेक तन्खा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई।

हाईकोर्ट से पहले कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी गई थी। हालांकि, बाद कांग्रेस के अकाउंट डी-फ्रीज कर दिया गया था।

कांग्रेस ने कहा था- अकाउंट फ्रीज करना मतलब लोकतंत्र को फ्रीज करना कांग्रेस ने पहले आयकर अधिकारियों के फैसले को कर आतंकवाद (टैक्स टेररिज्म) बताया था। जो आम चुनाव से पहले केवल प्रमुख विपक्षी दल के फंड को कमजोर करने के लिए किया गया था।

साथ ही आरोप लगाया था कि आयकर विभाग ने उसके बैंक खातों से 65 करोड़ रुपए निकाले हैं। कांग्रेस ने कहा था कि अकाउंट फ्रीज करना मतलब लोकतंत्र को फ्रीज करना।

2019 के लोकसभा चुनाव में खर्च का ब्योरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024