दिल्ली के शाहदरा में रामलीला मंचन के दौरान भगवान राम का रोल निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 45 साल के सुशील कौशिक शनिवार रात मंच पर परफॉर्म कर रहे थे, तबीयत बिगड़ने पर वे मंच के पीछे चले गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले सुशील 32 साल से राम का रोल कर रहे थे।
दिल्ली में भगवान राम का रोल निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत, 32 साल से रामलीला कर रहे थे
