मुंबई के चेंबूर इलाके के सिद्धार्थ कॉलोनी में 3 मंजिला इमारत में आग लग गई, जिससे एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 7 लोगों की जलकर मौत हो गई। घटना रविवार सुबह 5:20 बजे की है। चश्मदीदों ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान आग में भड़की।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। देखते ही देखते आग ऊपर की मंजिल तक पहुंची, लेकिन वहां रह रहे लोगों को रेस्क्यू नहीं किया जा सका।
फयर ब्रिगेड ने करीब 9 बजे तक आग पर काबू पाया, जिसके बाद अंदर फंसे सभी 7 लोंगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किटिंग के कारण लगी। शॉर्ट सर्किट से दुकान में धमाका हुआ और आग पूरी इमारत में फैली।
घटना की 3 तस्वीरें…
चश्मदीद बोले- सभी 7 लोगों की बॉडी बुरी तरह झुलसी हुई थी मृतकों की पहचान पेरिस गुप्ता (7 साल), मंजू प्रेम गुप्ता (30 साल), अनीता गुप्ता (39 साल), प्रेम गुप्ता (30 साल) और नरेंद्र गुप्ता (10 साल), विधी गुप्ता (15 साल) और गीतादेवी गुप्ता के रूप में की गई है। चश्मदीदों ने बताया कि इन सभी की बॉडी बुरी तरह झुलसी हुई थी। आग लगने के बाद इन्हें भागने का मौका नहीं मिला।
बिल्डिंग में अंदर जाने का एक ही रास्ता मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मकान में अंदर जाने का एक ही रास्ता था। आग की ऊंचीं लपटें देखकर पड़ोसी अंदर फंसे परिवार को रेस्क्यू नहीं कर पाया। फायर ब्रिगेड भी घर के बाहर से आग बुझा पाए। आग बुझने तक वे अंदर नहीं जा सके। इसी वजह से समय रहते परिवार को रेस्क्यू नहीं किया जा सका।
आग लगने से जुड़ी ये 2 खबरें भी पढ़ें…
राजकोट में गेम जोन में आग, 12 बच्चों समेत 28 की मौत; वेल्डिंग की चिनगारी से आग भड़की
गुजरात के राजकोट में 26 मई को शाम 4.30 बजे टीआरपी गेम जोन में आग लगने से 28 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की 8 टीमें करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा पाईं। 25 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, गेम जोन से अंदर-बाहर जाने का एक ही रास्ता था। पूरी खबर पढ़ें…
