Headlines

केजरीवाल आज दूसरी बार जनता दरबार लगाएंगे:BJP ने 6 सवालों के जवाब मांगे; कहा- 10 साल में नए अस्पताल-कॉलेज क्यों नहीं बने

दिल्ली के छत्रशाल स्टेडियम में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आज ‘जनता की अदालत’ जनसभा लगाएंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल समेत अन्य नेता सुबह 11 बजे जनता की अदालत में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

वहीं भाजपा ने कहा है कि बेहतर होगा कि केजरीवाल AAP कार्यकर्ताओं को भाषण देने और ‘जनता की अदालत’ का नाटक करने के बजाय जनता के सवालों का जवाब दें। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल से छह सवालों के जवाब मांगे हैं।

केजरीवाल ने 22 सितंबर को जंतर-मंतर पर पहली ‘जनता की अदालत’ जनसभा की थी। उन्होंने दिल्ली शराब नीति केस में 13 सितंबर को जमानत पर बाहर आने के बाद 17 सितंबर को CM पद से इस्तीफा दे दिया था। 21 सितंबर को आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गईं।

22 सितंबर को केजरीवाल ने भागवत से पूछा- मोदी के लिए 75 साल में रिटायरमेंट क्यों नहीं केजरीवाल ने 22 सितंबर को ‘जनता की अदालत’ में मोहन भागवत से 5 सवाल पूछे थे। उन्होंने कहा, ‘जब 75 साल में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कलराज मिश्र जैसे नेताओं को रिटायर कर दिया तो ये नियम मोदी पर लागू क्यों नहीं। अमित शाह कह रहे हैं कि मोदी पर लागू नहीं होगा। भागवत जी जवाब दीजिए।’

केजरीवाल ने अपने इस्तीफे पर कहा- सत्ता और कुर्सी का लालची नहीं हूं। भाजपा ने भ्रष्टाचारी और चोर कहा तो दुख हुआ। लांछन के साथ कुर्सी तो क्या सांस भी नहीं ले सकता हूं, जी भी नहीं सकता। अगला दिल्ली चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा है, अगर ईमानदार लगूं तो ही वोट देना। पूरी खबर पढ़ें …

केजरीवाल ने 9 साल बाद CM आवास छोड़ा, AAP सांसद के बंगले में शिफ्ट हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 अक्टूबर को फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सीएम आवास खाली कर दिया। वे लुटियंस दिल्ली में फिरोजशाह रोड पर बंगला नंबर-5 में शिफ्ट हो गए। यह बंगला पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को दिया गया है।

केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, माता-पिता और दोनों बच्चों के साथ शिफ्ट हुए। अशोक मित्तल और उनकी पत्नी ने सभी का अपने घर में स्वागत किया। मित्तल ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि केजरीवाल गेस्ट के तौर पर मेरे घर में शिफ्ट हुए हैं।

केजरीवाल ने 4 अक्टूबर को अपनी पत्नी सुनीता, माता-पिता और बच्चों के साथ सीएम हाउस खाली किया था।

केजरीवाल ने जब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, तब सभी सरकारी सुविधाएं छोड़ने का ऐलान किया था। AAP ने कहा था कि केजरीवाल नया घर देख रहे हैं। वे ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं, जहां रहने में कोई विवाद न हो।

AAP ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार से केजरीवाल को नेशनल पार्टी के प्रमुख के तौर पर आवास मुहैया कराने की मांग की गई थी, लेकिन सरकार की ओर से इस पर कोई जवाब नहीं आया था। पूरी खबर पढ़ें …

केजरीवाल से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024