Headlines

महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मंत्रालय की बिल्डिंग से कूदे:तीसरी मंजिल से छलांग लगाई; नीचे जाल रहने के कारण जान बची

महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल ने शुक्रवार को मंत्रालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उनके साथ विधायक हीरामन खोसकर भी कूद पड़े। हालांकि, नीचे जाल रहने के कारण उनकी जान बच गई।

दोनों ​​​​​​आदिवासी विधायक जाल में फंस गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। ऊंचाई से गिरने के कारण झिरवल की गर्दन पर चोट आई है। उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया है। उनकी जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम मंत्रालय पहुंची है।

झिरवल जाल में फंस गए थे। पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला।

झिरवल धनगर समाज को ST दर्जा देने के खिलाफ झिरवल उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की NCP गुट के विधायक हैं। बताया जा रहा है कि वे शिंदे सरकार की तरफ से धनगर समाज को ST का दर्जा दिए जाने के फैसले के खिलाफ हैं। वे अपनी ही सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं।

इस मामले को लेकर झिरवल और अन्य आदिवासी विधायकों ने शुक्रवार, 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। हालांकि, जब बात नहीं बनी तो उन्होंने मंत्रालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। झिरवल और खोसकर ने आदिवासी समुदाय के समर्थन में नारे भी लगाए। घटना के बाद मंत्रालय में कामकाज ठप पड़ गया।

झिरवल ने CM से मुलाकात से पहले कहा था- प्लान बी तैयार है नरहरि झिरवल ने मुख्यमंत्री शिंदे ​​​​​​से मुलाकात से पहले चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि CM हमारी बात नहीं सुनेंगे तो हमारे पास प्लान बी तैयार है। झिरवल ने कहा कि हम एसटी आरक्षण को प्रभावित नहीं होने देना चाहते हैं। इसके बाद एक घंटे के अंदर उन्होंने मंत्रालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

महाराष्ट्र में आरक्षण को लेकर विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

जरांगे ने फडणवीस को मराठा आरक्षण में रुकावट बताया, डिप्टी CM बोले- अगर CM शिंदे ऐसा कहते हैं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा

महाराष्ट्र में मनोज जरांगे मराठा आरक्षण की मांग कर रहे हैं। जरांगे लगातार डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर मराठा आरक्षण देने में रुकावट डालने का आरोप लगा रहे हैं। इसपर फडणवीस ने कहा कि अगर सीएम एकनाथ शिंदे मुझे आरक्षण में बाधा मानते हैं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। पूरी खबर पढ़ें…

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ पर FIR: कहा था- राहुल गांधी की जीभ काट लाओ; आरक्षण पर कांग्रेस नेता के बयान से नाराजगीट

महाराष्ट्र के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ FIR दर्ज की गई। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। उन्हें इसका इनाम मिलेगा, जो भी राहुल की जीभ काटेगा, उसे 11 लाख रुपए दिए जाएंगे। गायकवाड़ ने अमेरिका में आरक्षण पर राहुल के बयान पर ये प्रतिक्रिया दी थी। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024