ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने शुक्रवार को तेहरान की ग्रैंड मस्जिद में ईरानी हमले में मारे गए हिजबुल्लाह चीफ की याद में नमाज अदा की। इसके बाद उन्होंने हजारों की तादाद मस्जिद में मौजूद लोगों के सामने भाषण दिया। उन्होंने दुनिया के मुसलमानों को दुश्मन के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।
खामेनेई ने कहा, हमारा दुश्मन एक है खामेनेई ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, “मुसलमानों के बीच दरार पैदा की जा रही है। वे फिलिस्तीनियों, लेबनानी, मिस्रियों और इराकियों के लिए एक जैसे दुश्मन हैं। वे यमन और सीरियाई लोगों के दुश्मन हैं। हमारा दुश्मन एक है।”
खामेनेई ने आखिरी बार 5 साल पहले जनवरी 2020 में रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद जुमे की नमाज को लीड किया था। नसरल्लाह की मौत के बाद खामेनेई को सीक्रेट जगह पर ले जाया गया था। इसके बाद से पहली बार वे सार्वजनिक तौर पर दिखाई देंगे।
हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। ये कार्यक्रम कहां होगा इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। इजराइल का लेबनान पर हमला जारी है। लेबनान में पेजर अटैक के बाद से मिसाइल हमले में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि हिजबुल्लाह ने गुरुवार को करीब 230 मिसाइल हमले किए। इसमें इजराइल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हिजबुल्लाह ने आज भी इजराइल पर 20 से ज्यादा मिसाइल दागी हैं।
ग्रैंड मस्जिद में नसरल्लाह की याद में मनाए जा रहे कार्यक्रम से जुड़े फुटेज
दैनिक भास्कर लेबनान के शहर बेरूत पहुंचा है। यह दाहिया के नजदीक है जिसे हिजबुल्लाह का गढ़ माना जाता है। हम आपको यहां से इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष से जुड़े वास्तविक हालात दिखा रहे हैं।
